Mathura : यमुना में नाव हादसा, वृंदावन में स्टीमर पलटा, 6 की मौत

Read Time:  1 min
यमुना
यमुना
FONT SIZE
GET APP

16 को बचाया गया… कई अभी भी लापता

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां श्रृंगार घाट के पास एक स्टीमर पलटने से कई श्रद्धालु लापता हो गए. स्टीमर (Steamer) पर करीब 30 लोग सवार थे, जिनमें से छह की डूबने से मौत हो गई, जबकि 16 को बचा लिया गया. वहीं कई अभी भी लापता हैं. मौके पर पुलिस और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है.

मथुरा बता दें कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक यमुना नदी (Yamuna River) से 22 लोगों को बाहर निकाला है. इनमें से 16 की हालत तो ठीक है, लेकिन छह लोगों की मौत हो गई. बचाए गए 16 लोगों में जिनकी हालत थोड़ा गंभीर हैं, उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अन्य बचे 8 लोगों की तलाश जारी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम द्वारा यमुना नदी से छह लोगों के शव निकाले गए हैं.

अन्य पढ़े: Hyderabad : शेख़पेट से मासाब टैंक तक मॉडल कॉरिडोर विकास हेतु निरीक्षण

CM योगी ने हादसे का संज्ञान लिया

श्रृंगार घाट मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं. लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया है. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचना शुरू हो गए हैं. स्टीमर हादसे का CM योगी ने भी संज्ञान लिया. CM योगी ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. साथ ही राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।