manipur/hinsa : घर पर बम हमला, मां के साथ सो रहे दो मासूम जिंदा जले

Read Time:  1 min
मणिपुर
मणिपुर
FONT SIZE
GET APP

तेल के 3 टैंकर में लगाई आग

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मंगलवार को बम से हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उनकी मां घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने हिंसक प्रदर्शन किया।

मणिपुर के मइरांग क्षेत्र (Mairang Region) में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। बीती रात कुकी उग्रवादियों ने एक घर पर बम फेंक दिया। इससे घर में भीषण आग लग गई। घर में मां के साथ सो रहे दो बच्चे जिंदा जलकर मर गए। आग में घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

घटना देर रात करीब एक बजे हुई, जब मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया (Bomb) बम एक घर पर गिरा। इससे घर में आग लग गई। इससे पांच वर्षीय लड़के और छह महीने की बच्ची की मौत हो गई। घर के अंदर बम फटने के समय दोनों बच्चे मां के साथ सो रहे थे। वहीं बच्चों की मां झुलस गई। 

गुस्साए लोगों ने तेल के टैंकरों में लगाई आग

मणिपुर के बम हमले में दो बच्चों की मौत के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हिंसक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने तेल से भरे तीन टैंकरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल की सुबह कुकी उग्रवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो रात 10:30 बजे के बाद और अधिक तीव्र हो गई। देर रात स्थिति और बिगड़ गई, जब सिनाकैथी गांव की दिशा में 20 से अधिक बम फेंके गए।

पुलिस चौकी को भी बनाया निशाना

प्रदर्शनकारियों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

अन्य पढ़े: iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती

इलाके में भय का माहौल 

लगातार हो रहे इन हमलों से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों की जान और संपत्ति दोनों ही गंभीर खतरे में हैं। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और स्थिति बेहद संवेदनशील बताई जा रही है। सुरक्षा बल हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

इलाके में पुलिस तैनात

बता दें कि निचले इलाके में स्थित मोइरांग ट्रोंग्लाओबी, चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास है और 2023 व 2024 में जातीय संघर्ष के चरम पर होने के दौरान यहां लगातार गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं। एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को त्रोंग्लाओबी के पास के इलाके से एक विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया गया है। 

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।