हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार सुबह हुए लैंडस्लाइड (Land Slide) ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। भरमौर और होली क्षेत्र को जोड़ने वाला सिंयूर पुल (Sinyur Bridze) मलबे की चपेट में आकर रवि नदी में समा गया।
पुल बहने से कई गांवों का संपर्क टूटा
यह पुल निर्माणाधीन था और इसके टूटने से क्षेत्र के कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
केदारनाथ में लगातार बर्फबारी
वहीं दूसरी तरफ केदारनाथ (Kedarnath) में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है और यात्रा तैयारियों पर असर पड़ सकता है।
20 से ज्यादा राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के कारण 20 से अधिक राज्यों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। लगातार दो मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर और मध्य भारत में मौसम का मिजाज अस्थिर हो गया है।
उत्तराखंड के कई जिलों में बर्फबारी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में बर्फबारी दर्ज की गई है। केदारनाथ मंदिर में लगातार तीन दिनों से बर्फबारी जारी है।
मध्य प्रदेश और यूपी में बारिश-ओलों का अलर्ट
मध्य प्रदेश के 34 जिलों में अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में भी बारिश और ओले गिरने की आशंका है।
राजस्थान में भी चेतावनी, तापमान में उतार-चढ़ाव
राजस्थान के 17 जिलों में 20 से 50 मिमी तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है।
दिल्ली समेत कई राज्यों में तेज हवाओं की चेतावनी
8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का असर रहेगा। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
अन्य पढ़े: iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती
ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने 10 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और 15 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रह सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
Read More :