BSNL का नया ऑफर
BSNL 1 Rupee Plan : सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए नया धमाकेदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू किए गए ‘BSNL फ्रीडम प्लान’ को फिर से लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत ग्राहक सिर्फ 1 रुपये में पूरे महीने तक कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
प्लान के फायदे
इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलती है। इसके अलावा रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 मुफ्त SMS की सुविधा भी दी जा रही है। इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को मुफ्त सिम कार्ड भी दिया जाएगा।
अन्य पढ़े: क्रिकेट के साथ गोल्फ भी खेलें, तनाव रहेगा दूर- युवराज सिंह
किन लोगों के लिए है ऑफर
बीएसएनएल का यह विशेष ऑफर केवल नए ग्राहकों के लिए (BSNL 1 Rupee Plan) उपलब्ध है। कंपनी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा नए यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ना है। इच्छुक ग्राहक 30 अप्रैल 2026 से पहले अपने आधार या अन्य पहचान पत्र के साथ नजदीकी बीएसएनएल सर्विस सेंटर से सिम लेकर इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :