Budget halwa ceremony : वित्त मंत्रालय भारत हर साल Union Budget of India की तैयारी के अंतिम चरण में ‘हलवा समारोह’ आयोजित करता है। भारत में किसी भी शुभ कार्य से पहले मीठा खाने की परंपरा है, उसी परंपरा को बजट प्रक्रिया में भी निभाया जाता है। नई दिल्ली के North Block में वित्त मंत्री खुद हलवा परोसकर इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं।
अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!
इस समारोह के पीछे असली कारण गोपनीयता है। हलवा (Budget halwa ceremony) कार्यक्रम के बाद बजट से जुड़े अधिकारी ‘लॉक-इन’ में चले जाते हैं। वे फोन, इंटरनेट और बाहरी संपर्क से पूरी तरह दूर रहते हैं ताकि बजट की जानकारी लीक न हो। देश की अर्थव्यवस्था तय करने वाले इस बजट के पीछे कड़ी मेहनत और सख्त सुरक्षा का प्रतीक यही हलवा समारोह है।