Jalna Road Accident : कुएं में गिरी कार, 5 लोगों की मौत

By Surekha Bhosle | Updated: August 29, 2025 • 9:38 PM

सुबह की सैर में निकले लोगों को बचाने की कोशिश में हादसा

Jalna Road Accident : महाराष्ट्र के जालना (Jalna) जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक कार कुएं में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर तेज़ रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे टहल रहे कुछ लोगों को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पास के खुले कुएं में जा गिरी।

महाराष्ट्र के जालना में एक कार कुएं (Car wells) में गिर गई। इससे कार में सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा राजूर–टेंभुर्णी रोड के देळेगव्हाण–गाडेगव्हाण शिवार इलाके में हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।  कार में सवार सभी लोगों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि जाफराबाद तहसील के देळेगव्हाण–गाडेगव्हाण इलाके में मॉर्निंग वॉक करने वालों को बचाने के दौरान चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी।

हादसे का शिकार हुए लोग गेवराई तहसील के गुंगी गांव के पास स्थित डकले इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें से एक मरीज को इलाज के लिए सुलतानपुर ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। मरीज आधे शरीर से लकवाग्रस्त था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। 

जालना क्यों प्रसिद्ध है?

शहर में मम्मादेवी, आनंदस्वामी मठ, दुर्गामाता मंदिर प्रसिद्ध हैं, साथ ही अंबाड़ में एक मछली के आकार की पहाड़ी पर मत्स्योदरी देवी का हेमाडपंथी मंदिर भी है, लगभग 400 साल पहले, चौघड़ा और कल्याणस्वामी की मृदंग अंबाड़ में पाई जाती है और वेणु बाई का तानपुरा भी संगीत प्रेमियों के संग्रह में पाया जाता है।

जालना शहर का पुराना नाम क्या था?

जालना पहले निज़ाम राज्य का हिस्सा था और मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम के बाद, छत्तीसगढ संभाजीनगर (उस समय औरंगाबाद) जिले की एक तहसील के रूप में भारत का हिस्सा बन गया।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #CarFallsInWell #HindiNews #JalnaAccident #LatestNews #MaharashtraNews #RoadSafety #TragicIncident