పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: February 15, 2026 • 12:10 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

देशभर में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंगों समेत प्रमुख शिव मंदिरों (Shiv Temple) में आधी रात से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। कहीं विशेष आरतियां हो रही हैं तो कहीं शिव-पार्वती विवाह और शिव बारात की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है

महाकालेश्वर मंदिर: 44 घंटे तक बिना रुके दर्शन

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर के पट रात 2:30 बजे खोल दिए गए थे और लगातार 44 घंटे तक दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं की जाएगी। साल में एक बार होने वाली भस्म आरती 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे संपन्न होगी।
महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाने के लिए करीब 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेलपत्र और 200 किलो देसी फूलों से 11 फुट ऊंचा सेहरा तैयार किया गया है।

ओंकारेश्वर मंदिर: 24 घंटे खुले रहेंगे पट

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन-पूजन की व्यवस्था की गई है। बड़ी संख्या में भक्त नर्मदा स्नान के बाद भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर: तड़के मंगला आरती, लंबी कतारें

काशी विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती हुई, जिसके बाद 3:30 बजे मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। आधी रात से ही मंदिर परिसर के बाहर भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो कई किलोमीटर तक फैल गई हैं।

बाबा बैद्यनाथ धाम: शिव-पार्वती विवाह की तैयारी

झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा हुई और 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को शिव-पार्वती विवाह और शाम को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी।

अन्य पढ़े: बांग्लादेश में BNP लहर, तारिक की डबल जीत!

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर: दो लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान

महाराष्ट्र के वेरुल स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में महाशिवरात्रि पर करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आधी रात को महाभिषेक के बाद दर्शन शुरू हो गए थे। मंदिर ट्रस्ट और प्रशासन ने 24 घंटे से अधिक समय तक बिना रुकावट दर्शन की व्यवस्था की है।

Read More :

# Jharkhand news # Mahashivrati News # Ujjain news #Breaking News in Hindi #Deoghar News #Hindi News #Latest news #Mahakleswar Temple News #Mata Parvati News #Shiv Temple News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.