పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Changes from vaccination: देशभर में खसरा-रूबेला पर लग रही लगाम, जेपी नड्डा

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 25, 2025 • 10:23 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जेपी नड्डा ने कहा कि खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 2025-26 के तहत बच्चों को खसरा और रूबेला टीके की दो खुराक देकर उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला जीवन दिया जा सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का कहना है कि भारत में खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान का जमीनी असर दिखाई देने लगा है। इस साल बीते चार महीने के दौरान देश के 332 जिलों में खसरा और 487 जिलों में रूबेला का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने विश्व टीकाकरण सप्ताह को लेकर राष्ट्रीय शून्य खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान 2025-26 के तहत बच्चों को खसरा और रूबेला टीके की दो खुराक देकर उन्हें उच्च गुणवत्ता वाला जीवन दिया जा सकता है। इसलिए सभी राज्यों को मिलकर इस टीकाकरण में 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करना है। उन्होंने कहा कि तत्काल कार्यवाही की नीति के साथ, हमें एमआर के उन्मूलन को उसी तरह लक्षित करना होगा जिस तरह पोलियो और मातृ एवं नवजात टेटनस उन्मूलन हासिल किया गया था, ताकि कोई भी बच्चा पीछे न छूट जाए। 

बच्चों के बेहतर जीवन के लिए जरूरी…

नड्डा ने बताया कि वर्तमान में भारत का एमआर टीकाकरण कवरेज पहली खुराक के लिए 93.7% और दूसरी के लिए 92.2% है। नड्डा ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल खसरा और रूबेला के खिलाफ टीकाकरण का अभियान नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों बच्चों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने का एक तरीका है। उन्होंने निगरानी के महत्व को भी रेखांकित किया और कहा कि आईडीएसपी को देश में खसरा और रूबेला के प्रत्येक मामले की निगरानी करनी चाहिए और एक भी मामला अनदेखा नहीं रहना चाहिए।

red:more: Politics : निशिकांत दुबे के बयान से बीजेपी ने पल्ला झाड़ा

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.