పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest News : शादी से पहले बवाल, दूल्हे को बनाया बंधक

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: December 13, 2025 • 10:49 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कमरे में बंद कर की गई जमकर पिटाई

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बलवाड़ा गांव (Balwara village) में शुक्रवार को एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां रस्में पूरी होने से पहले ही बारात को वापस लौटना पड़ा. दूल्हे के साथ हुई हिंसक मारपीट के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और शादी तत्काल रद्द कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, पाटिया बलिचा गांव (Balicha village) से विजेश की बारात बलवाड़ा पहुंची थी. जयमाला के बाद मंडप पर सात फेरे होने थे. मगर तभी दुल्हन का भाई वहां कुछ अज्ञात लोगों को लेकर पहुंचा. दूल्हे को मंडप से उठाकर कमरे में ले गया. आरोप है कि वहां उसने दूल्हे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया. इस अप्रत्याशित घटना से बारातियों में दहशत फैल गई

लहूलुहान हालत में पड़ा था दूल्हा

बारात में शामिल कनकमल ने बताया कि मारपीट इतनी गंभीर थी कि दूल्हा मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे. घायल दूल्हे को तुरंत डूंगरपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया. बाद में दूल्हे को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

अन्य पढ़ें: Census 2027 : अप्रैल से शुरू होगी पहली डिजिटल जनगणना, दो चरणों में होगी गिनती…

दोनों परिवारों में तनाव का माहौल

दूल्हे की गंभीर चोटों को देखते हुए दोनों परिवारों में तनाव और सदमे का माहौल बन गया. हालात बिगड़ते देख शादी समारोह को तुरंत रद्द करने का फैसला लिया गया. बिना फेरे हुए ही बारात को वापस अपने गांव लौटना पड़ा. इस घटना से शादी में शामिल मेहमान भी हैरान रह गए।

मामले को लेकर दूल्हा पक्ष ने डूंगरपुर कोतवाली थाने में दुल्हन के भाई के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. घटना ने क्षेत्र में चर्चा और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

विवाह के 4 प्रकार क्या हैं?

शास्त्रों के अनुसार विवाह आठ प्रकार के होते हैं। विवाह के ये प्रकार हैं- ब्रह्म, दैव, आर्श, प्राजापत्य, असुर, गन्धर्व, राक्षस और पिशाच।

अन्य पढ़ें:

#BalwaraVillage #BreakingNews #Dungarpur #HindiNews #LatestNews #Rajasthan #WeddingDrama

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.