Latest News : चार्ल्स ने PM मोदी के 75वें जन्मदिन पर एक विशेष भेंट भेजी

Read Time:  1 min
PM Modi
PM Modi
FONT SIZE
GET APP

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बुधवार 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों, नेताओं और हस्तियों ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर शुभकामना संदेश भेजे। अब ब्रिटेन के राजा चार्ल्स (Charles) ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन के अवसर पर एक खास तोहफा भेजा है। राजा चार्ल्स का ये तोहफा असल में एक कदम्ब का पौधा है

किंग चार्ल्स ने क्यों भेजा कदम्ब का पौधा?

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन ने लिखा- ‘‘महामहिम महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी PM Modi को उनके जन्मदिन पर एक कदम्ब का पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पहल से प्रेरित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को दिया था पौधा

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किंग चार्ल्स को पौधा भेंट कर चुके हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने बीते जुलाई महीने में ब्रिटेन की यात्रा की थी। तब उन्होंने इंग्लैंड के नॉरफॉक में स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग चार्ल्स से मुलाकात की थी और उन्हें एक पौधा भेंट किया था। 

राजा चार्ल्स कौन हैं?

चार्ल्स तृतीय (जन्म 14 नवंबर, 1948, बकिंघम पैलेस , लंदन , इंग्लैंड) 8 सितंबर, 2022 से यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड के राजा हैं। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ़ एडिनबर्ग की सबसे बड़ी संतान हैं।

शाही परिवार में किंग चार्ल्स कौन है?

किंग चार्ल्स तृतीय , महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की सबसे बड़ी संतान हैं। राजा का जन्म 1948 में बकिंघम पैलेस में हुआ था और उन्होंने 2018 में अपना सत्तरवाँ जन्मदिन मनाया।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।