Latest Hindi News : बिहार में मुख्यमंत्री पद की पसंद : सर्वे में तेजस्वी पहले, नीतीश पीछे

By Anuj Kumar | Updated: October 12, 2025 • 11:54 AM

पटना,। बिहार में विधानसभा चुनाव का खुमार चढ़ रहा है। इस बार चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने की उम्मीद जताई जा रही है। एक तरफ नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अगुआई में सत्तारूढ़ एनडीए है, तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव की लीडरशिप में महागठबंधन। वहीं, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) भी अपनी छाप छोड़ रही है।

सी-वोटर सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे

सी-वोटर के एक सर्वे के नतीजे सामने आए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं। एक समय में “सुशासन बाबू” कहलाए जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकप्रियता के मामले में पिछड़ गए हैं। सर्वे के मुताबिक, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) बिहार की जनता की पहली पसंद बन गए हैं।

दूसरे नंबर पर बिहार में नई एंट्री करने वाले प्रशांत किशोर हैं, जबकि नीतीश कुमार इस मामले में तीसरे पायदान पर हैं। चिराग पासवान और सम्राट चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं।

मतदाताओं की पसंद के आंकड़े

जब मतदाताओं से पूछा गया कि बिहार की समस्याओं का समाधान कौन कर सकता है, तो 36.5% ने महागठबंधन पर भरोसा जताया, 34.3% ने एनडीए को, 12.8% ने जन सुराज और 9.4% ने कहा कि कोई भी हल नहीं कर सकता।

सरकार बनने की संभावना

बीजेपी और जनता दल (यूनाइटेड) के नेतृत्व वाले एनडीए को बिहार विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में आने की 40% संभावना दिखाई जा रही है। वहीं, राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 38.3% और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 13.3% लोगों ने सरकार बनाने की संभावना दी है

नीतीश कुमार का जन्म कहाँ हुआ था?

नीतीश कुमार का जन्म हरनौत (कल्याण बिगहा) नालन्दा, में एक अबधिया परिवार हुआ।

नीतीश कुमार से पहले बिहार के सीएम कौन थे?

श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) (1887–1961), भारत के अखंड बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री (1946–1961) थे। उनके सहयोगी डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह उनके मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री के रुप में आजीवन साथ रहे।

Read More :

# Nitish Kumar news # Prashant Kishore news # Tejasvi Yadav news #Bihar News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news Bihar Elections 2025