పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: March 16, 2026 • 4:13 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। चुनाव के बीच कई जगहों पर क्रॉस वोटिंग (Cross Voting) की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। खासकर कांग्रेस के विधायकों पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। तीनों राज्यों में कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं और वोटों की गिनती शाम को की जाएगी।

तीन राज्यों में क्रॉस वोटिंग से बढ़ी सियासी हलचल

राज्यसभा चुनाव के दौरान ओडिशा में कांग्रेस के तीन विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इनमें दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस और रमेश जेना के नाम सामने आए हैं। वहीं क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजद के सौभिक बिस्वाल और चक्रमणि कंअर के नाम की भी चर्चा हो रही है। उधर हरियाणा में इनेलो के दोनों विधायकों ने मतदान नहीं करने का फैसला किया है।

बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के विधायक गायब

बिहार में भी मतदान के बीच सियासी हलचल तेज है। यहां तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायक (RJD MLA) ने अब तक वोट नहीं डाला है और उनके फोन भी बंद बताए जा रहे हैं। इससे महागठबंधन की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि एनडीए के सभी विधायकों ने अपना वोट डाल दिया है।

37 सीटों में से 11 पर मतदान

इस बार 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों में से 11 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। बाकी 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 13 सीटें एनडीए और 13 सीटें विपक्ष के खाते में गई हैं।फिलहाल 37 में से 25 सीटें इंडिया गठबंधन के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए (NDA) के पास हैं। चुनाव के बाद यह समीकरण बदल सकता है और एनडीए को करीब 8 सीटों का फायदा होने की संभावना जताई जा रही है।

हरियाणा में 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार

हरियाणा विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। यहां राज्यसभा की 2 सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। जीत के लिए 31 वोट जरूरी हैं। भाजपा के पास 48 विधायक हैं, इसलिए उसके प्रत्याशी संजय भाटिया की जीत लगभग तय मानी जा रही है। उनके बाद बचे 17 वोट निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को मिलने की संभावना है। अगर 3 निर्दलीय और इनेलो के 2 विधायक समर्थन देते हैं तो यह संख्या 22 हो जाएगी, जो जीत से 9 वोट कम है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। अगर सभी एकजुट रहते हैं तो उसके प्रत्याशी कर्मवीर बौद्ध को जीत मिल सकती है। हालांकि क्रॉस वोटिंग होने पर नतीजे बदल भी सकते हैं। ऐसा 2016 और 2022 में भी हो चुका है।

बिहार में 5 सीटों के लिए मुकाबला

बिहार विधानसभा में कुल 243 सदस्य हैं। यहां 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
एनडीए के पास 202 विधायक हैं, इसलिए उसके चार उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। चार सीटें जीतने के लिए 164 वोट चाहिए। इसके बाद एनडीए के पास 38 वोट बचेंगे और पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे तीन और विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। वहीं महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायक हैं।

अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

ओडिशा में चौथी सीट पर फंसा पेंच

ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां जीत के लिए 30 विधायकों का समर्थन जरूरी है। भाजपा के दो उम्मीदवार मनमोहन सामल और सुजीत कुमार की जीत तय मानी जा रही है। बीजद के पास 48 विधायक हैं और उसने संत्रुप्त मिश्रा और दत्तेश्वर होता को मैदान में उतारा है। मिश्रा की जीत लगभग तय है, जबकि चौथी सीट पर मुकाबला फंसा हुआ है। भाजपा ने दिलीप राय को समर्थन दिया है। कांग्रेस के 14 और माकपा का एक विधायक होता के समर्थन में हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग होने पर नतीजे बदल सकते हैं।

Read More :

# Bihar news #Breaking News in Hindi #Cross Voting News #Hariyana news #Hindi News #Latest news #NDA news #RJD MLA News #Sanjay Bhatia News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.