పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

National : माउंट एवरेस्‍ट पर चढ़ना आसान नहीं, खर्च होते हैं लाखों रुपए

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 24, 2025 • 11:50 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्‍ली,। दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्‍ट (Mount Everest )पर चढ़ाई करने का जुनून दुनियाभर के पर्वतारोहियों को होता है। इस चोटी तक पहुंचना जितना मुश्किल है, उतना ही महंगा भी है। इस एवरेस्‍ट पर चढ़ने के दो रास्‍ते हैं, लेकिन ज्‍यादातर लोग नेपाल का रास्‍ता चुनते हैं। दूसरा रूट तिब्‍बत है, जो चीन के कब्‍जे में है। यही वजह है कि ज्‍यादातर लोग नेपाल के रास्‍ते से चढ़ाई करते हैं। नेपाल सरकार (Nepal Government) ने पिछले दिनों एवरेस्‍ट पर चढ़ाई के लिए जारी होने वाले परमिट का शुल्‍क 35 फीसदी बढ़ा दी है। इस चढ़ाई के लिए परमिट की फीस के अलावा गाइड, उपकरण और लॉजिस्टिक्‍स का खर्चा भी आता है। हर पर्वतारोही को चढ़ाई से पहले प्रशिक्षण लेना और खुद का बीमा कराना भी जरूरी होता है।

नेपाल का रास्‍ता चुनते हैं तो 45 से 90 हजार डॉलर का खर्चा आता है

इन सभी खर्चों को जोड़कर प्रति व्‍यक्ति के लिए चढ़ाई करना काफी खर्चीला हो जाता है। एवरेस्‍ट पर चढ़ाई के लिए अगर कोई नेपाल का रास्‍ता चुनता है तो 45 से 90 हजार डॉलर का खर्चा आता है, जो भारतीय रुपए में 38 से 78 लाख रुपए होगा। उत्‍तरी छोर यानी तिब्‍बत के रास्‍ते से एवरेस्‍ट पर चढ़ने वालों को करीब 35 से 50 हजार डॉलर यानी करीब 30 से 43 लाख रुपए खर्च करने होंगे। माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई का खर्च भारतीयों के लिए भी अन्य विदेशी पर्वतारोहियों के समान है, क्योंकि नेपाल सरकार ने परमिट शुल्क में रियायत केवल नेपाली नागरिकों को दी है।

पर्वतारोहियों के लिए खर्च का अनुमान करीब 5 से 10 लाख रुपए बढ़ गया है

भारतीयों को विदेशी श्रेणी में ही रखा जाता है। साल 2025 में नेपाल सरकार ने परमिट शुल्क में 35 फीसदी की वृद्धि के बाद भारतीय पर्वतारोहियों के लिए खर्च का अनुमान करीब 5 से 10 लाख रुपए बढ़ गया है। एवरेस्‍ट की चढ़ाई में प्रमुख खर्च नेपाल सरकार से परमिट लेने में आता है, जो करीब 9.5 लाख रुपए होता है। यह पैसा नेपाल के पर्यावरण और पर्वतारोही नियामक को जाता है। इसके अलावा लियाजन ऑफिसर और कचरा प्रबंधन के लिए 2 से 2.5 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। शेरपा और गाइड की सेवाओं के लिए 4 से 17 लाख रुपए तक खर्चा आता है।

टेंट और अन्य सामान पर 1 से 2 लाख खर्च होते हैं

शेरपा सामान ढोते हैं और रास्‍ता दिखाते हैं। एवरेस्‍ट पर चढ़ने के लिए जितना जरूरी गाइड और शेरपा हैं, उतना ही जरूरी उपकरण भी हैं। इसमें बूट, क्रैम्पन, जैकेट, स्लीपिंग बैग जिस पर 3 से 5 लाख का खर्च आता है। 4 से 6 सिलेंडर तक बोतलबंद ऑक्सीजन जिस पर 2 से 3 लाख रुपए खर्च होते हैं। टेंट और अन्य सामान पर 1 से 2 लाख खर्च होते हैं। भारत से काठमांडू तक फ्लाइट टिकट 15,000 से 30,000 रुपये आता है। काठमांडू से लुकला तक फ्लाइट और ट्रांसपोर्ट 20,000 से 40,000 खर्च होंगे।

बेस कैंप तक ट्रेकिंग भोजन, पोर्टर और लॉज के लिए 2 से 5 लाख रुपए खर्च होते हैं। काठमांडू में तैयारियों के लिए रुकने पर 50 हजार तक खर्चा आ सकता है। पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए भी 50 हजार से 1.5 लाख रुपए तक खर्च किए जाते हैं। हाई एल्टिट्यूड का बीमा प्रीमियम 1 से 2 लाख रुपए लगता है। पूरे रास्‍ते में खाने और कैंप के लिए 1 से 2 लाख रुपए का खर्च आता है। इन सभी खर्चों के अलावा 2 से 5 लाख रुपए तक इमरजेंसी फंड भी रखना होता है।

Read more : UP : नही थम रहा तेंदुए के हमले का सिलसिला, सो रहे बुजुर्ग पर किया हमला

# international # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.