बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपे।
मुख्यमंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएँ
नीतीश कुमार ने नवनियुक्त एएनएम को बधाई देते हुए कहा कि उनका विश्वास है कि सभी कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।
कार्यक्रम में प्रमुख अधिकारी और मंत्री उपस्थित
इस कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Smarat Choudhary) और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली एएनएम उपस्थित थीं।
अन्य पढ़े : iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती
स्वास्थ्य सेवाओं में नई उम्मीद
ANM भर्ती के बाद राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती आएगी और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और बेहतर होगी।
Read More :