कोई स्थानीय व्यक्ति नहीं था शामिल : उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Omar Abdullah) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए क्रूर आतंकवादी हमले में कोई स्थानीय व्यक्ति शामिल नहीं था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। उन्होंने कहा कि हमलावर सभी विदेशी आतंकवादी (Terrorist) थे।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्थानीय निवासियों का बचाव किया, जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने “पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में दो कश्मीरी लोगों को गिरफ्तार किया। पत्रकारों से बात करते हुए, सीएम अब्दुल्ला ने कहा, “पहलगाम हमले में कोई स्थानीय संलिप्तता नहीं है, एनआईए द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थानीय निवासियों को आतंकवादियों की मदद करने के लिए मजबूर किया गया था”।
आतंकवादियों की मदद करने के लिए किया गया था मजबूर : उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए घातक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को शरण देने के आरोप में भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दो कश्मीरी लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे। पहलगाम के रहने वाले आरोपी परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को जम्मू की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए पांच दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया गया।
एनआईए के अनुसार, दोनों व्यक्तियों ने हमले से पहले जानबूझकर तीन हथियारबंद आतंकवादियों को हिल पार्क में एक मौसमी झोपड़ी में पनाह दी, उन्हें भोजन, आश्रय और रसद सहायता प्रदान की। आतंकवादियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की गई। एनआईए ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान तीनों हमलावरों की पहचान बताई।
बच्चों का लाना थी प्राथमिकता
सीएम उमर ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपने बच्चों को घर वापस लाना था। हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कई बार उड़ान संचालन में बाधा आई, लेकिन हमें उम्मीद है कि आज एक बड़ा समूह वापस लौट आएगा, जिससे हमारे निकासी प्रयास पूरे हो जाएंगे।
ईरान-इजरायल जंग पर भी दिया बयान
वहीं ईरान-इजरायल जंग पर सीएम अबदुल्ला ने आगे कहा, ‘जितनी जल्दी युद्ध विराम हो जाए, उतना अच्छा है। लड़ाई 12 दिनों तक चली और भारी नुकसान हुआ,’ उन्होंने उम्मीद जताई कि शांति प्रयास जल्द ही सफल होंगे। उन्होंने आगे कहा कि सरकार क्षेत्र में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है।
- Pakistani Stock Market: पाक शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल
- Gold: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: निवेश का सही समय?
- Iran War- ईरान का अमेरिका पर आरोप, तीन शर्तों के उल्लंघन से खतरे में युद्धविराम
- Entertainment- सारा अर्जुन बोलीं- असली हीरो कैमरे के पीछे काम करने वाले लोग
- Bihar- नीतीश कुमार आज दिल्ली होंगे रवाना, कल राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ