Latest Hindi News : बिहार चुनावी रण में उतरेंगे सीएम योगी: आज से करेंगे 20 से ज्यादा रैलियां

By Anuj Kumar | Updated: October 16, 2025 • 12:32 PM

लखनऊ । बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditya Nath) को मैदान में उतार दिया है। गुरुवार से योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनावी जनसभाओं की शुरुआत करेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी रैलियां एनडीए गठबंधन को बड़ा फायदा पहुंचाएंगी।

आज दो जनसभाओं से होगी शुरुआत

सीएम योगी गुरुवार को बिहार में दो चुनावी सभाएं करेंगे। पहली जनसभा पटना के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां वह भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव (Ram Kripal Yadav) के समर्थन में वोट मांगेंगे। इसके बाद दूसरी जनसभा सहरसा विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील करेंगे।

20 से अधिक रैलियां करेंगे योगी आदित्यनाथ

बिहार चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ की 20 से अधिक रैलियां तय की गई हैं। पार्टी के अंदर उनकी लोकप्रियता को देखते हुए एनडीए गठबंधन के कई प्रत्याशियों ने उनकी सभाओं की मांग की है।
योगी आदित्यनाथ अपनी आक्रामक और ऊर्जावान शैली के लिए जाने जाते हैं, जिनके भाषणों से कार्यकर्ताओं में जोश भर जाता है। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में और प्रबल होगा।

योगी का बिहार दौरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह 10 बजे अपने सरकारी आवास से अमौसी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:25 बजे वह पटना एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे और लगभग 11:25 बजे जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट, पटना पहुंचेंगे। यहां से सीधे जनसभा स्थल जाकर जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से सहरसा रवाना होंगे और वहां दूसरी जनसभा में शामिल होंगे।

केशव प्रसाद मौर्य भी मैदान में सक्रिय

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव के सह प्रभारी केशव प्रसाद मौर्य भी आज बिहार में रहेंगे। वह झंझारपुर और खजौली विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित नामांकन सभाओं में भाग लेंगे

योगी आदित्यनाथ का धर्म क्या है?

भारत का एक हिंदू धार्मिक पन्थ हैं। नाथ सम्प्रदाय भारत का हिन्दू धर्म का एक पन्थ है। इसे सन्यासी, योगी, जोगी, नाथ, उपाध्याय (पश्चिमी उत्तर प्रदेश में), नामों से भी जाना जाता है।

भारत में सबसे अच्छा सीएम कौन है?

अगस्त 2020 में इंडिया टुडे के “देश का मूड” सर्वेक्षण में आदित्यनाथ को भारत में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया गया था।

Read More :

# Keshav Prasad Maurya news # Ram Kripal Yadav News # Yogi Adityanath news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Jay Prakash Narayan Airport News #Latest news #NDA news #Patna news Bihar Elections 2025