పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Rahul Gandhi Darbhanga: राहुल गांधी के दरभंगा पहुंचने से पहले विवाद

Author Icon By digital
Updated: May 15, 2025 • 11:05 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

राहुल गांधी के दरभंगा पहुंचने से पहले एक विवाद खड़ा हो गया है इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रशासन में ठन गई है। कार्यकर्ता लहेरियासराय थानाक्षेत्र

दरभंगा में लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम स्थल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन के बीच ठन गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता लहेरियासराय थानाक्षेत्र के मदारपुर स्थित आंबेडकर छात्रावास में कार्यक्रम कराने को लेकर अड़ गए हैं।

जबकि, प्रशासन की ओर से नगर निगम कार्यालय स्थित टाउन हॉल की अनुमति दी है। बुधवार की देर रात तक टाउन हॉल में ही कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने तैयारी की। लेकिन, अचानक गुरुवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल की जगह छात्रावास में कार्यक्रम होने की बात कही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यहां के छात्र टाउन हॉल जाने को तैयार नहीं है।

कार्यकर्ताओं ने दिया अल्टीमेटम

अगर जिला प्रशासन यहां के कार्यक्रम को अवरूद्ध करती है तो हमारे नेता सड़क पर ही छात्रों से मिलकर वापस हो जाएंगे। लेकिन, कार्यक्रम अब यही होगा। उप महापौर व कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन ने बताया कि यह राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। सिर्फ छात्रों से संवाद करने हमारे नेता आ रहे हैं। जिसे जिला प्रशासन असफल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उधर, राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पहुंची टीम भी छात्रावास का मुआयना की । अंदर में संवाद कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

सुरक्षा के लिए आंबेडकर छात्रावास उपयुक्त नहीं

आंबेडकर छात्रावास में लगा 144

आंबेडकर छात्रावास में 144 लगा दिया गया है। काफी संख्या में पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। लाठी चार्ज होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। सर्किल इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि पूरे परिसर में 144 लगा दिया गया है। हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

उधर, आदेश के उल्लंघन पर राहुल गांधी को दरभंगा एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन की ओर से डिटेन भी किया जा सकता है, ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है।

Read: More : राहुल गांधी ने America में भगवान राम पर की टिप्पणी, हमलावर हुई BJP











































# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.