दहेज को लेकर शुरू हुई बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। ‘किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला’ जैसे विवादित मुद्दे पर दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।
कैसे बढ़ा विवाद?
मामूली बहस से हिंसा तक- बताया जा रहा है कि शादी से जुड़े लेन-देन की चर्चा के दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई।
- दहेज की तुलना को लेकर तकरार
- आरोप-प्रत्यारोप का दौर
- माहौल तनावपूर्ण होते ही हाथापाई
कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे और कई लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi) में दो परिवार के लोग सिर्फ इस बात पर भिड़ गए कि किसके बेटे को ज्यादा दहेज मिला है। लड़ाई हिंसक हो गई और परिवार की महिलाएं, बच्चे भी इसमें शामिल हो गए। अंत में एक युवक का सिर फूट गया तब जाकर लड़ाई रुकी। घटना झांसी की शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकरियाना मोहल्ले की है। यहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
जानकारी अनुसार एक ही समुदाय के लोगों में इस बात को लेकर बहस छिड़ गयी कि तुम्हारे बेटे की शादी में कम दहेज (dahej) मिला है और मेरे बेटे की शादी में बहुत दहेज मिला है। इस बहस ने उग्र रूप ले लिया और आपस में हाथापाई के साथ लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट होने लगी।
अन्य पढ़े: Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें
12 दिन पुराना है वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। मारपीट में महिलाएं भी शामिल रहीं। अचानक हुई इस घटना से गली में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में कई लोग घायल हुए थे। हालांकि उस समय मामले को लेकर दोनों पक्षों में समझौते की भी चर्चा रही। वायरल हो रहा वीडियो करीब 12 दिन पुराना बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ की थी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया था। मामले में दोनों पक्षों के कुल सात लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
अन्य पढ़े: