పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Crime : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ की कार में मिली सड़ी गली लाश

Author Icon By digital
Updated: June 12, 2025 • 5:47 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव थीं कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’

बठिंडा के भुच्चो स्थित अदेश अस्पताल की पार्किंग में बुधवार शाम एक कार से महिला की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में मृतका की पहचान 30 वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी के रूप में हुई है, जो ‘कमल कौर भाभी’ नाम से इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव थीं। कंचन कुमारी लुधियाना के लछमन कॉलोनी की रहने वाली थीं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड था और उस पर 3.83 लाख फॉलोअर्स और 1,351 पोस्ट्स हैं।

कार की पिछली सीट पर मिली कंचन की लाश

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंचन 9 जून को बठिंडा में किसी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लेने के लिए लुधियाना से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका परिवार उनसे संपर्क नहीं कर सका। बुधवार शाम अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक कार से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो पीछे की सीट पर एक महिला की लाश बरामद हुई, जो सड़ चुकी थी।

कंचन कुमारी के रूप में हुई शव की पहचान

नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी) नरिंदर सिंह ने बताया कि शव की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है और उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि “प्रारंभिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद शव को कार में लाकर फेंका गया है। शव की हालत खराब होने के कारण उस पर किसी चोट का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद भाई मणी सिंह सिविल अस्पताल भेजा गया है।”

विदेशी गैंगस्टर ने की थी कंटेंट की आलोचना

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ महीने पहले एक विदेशी गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर कंचन कुमारी के कंटेंट को लेकर उनकी आलोचना की थी, जिसमें उन पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। हालांकि, पुलिस अभी तक इस एंगल की पुष्टि नहीं कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पिछले वर्ष आतंकवादी से मिली थी धमकी

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में, उसे कथित तौर पर कनाडा स्थित आतंकवादी अर्श दल्ला से धमकी मिली थी, जिसने उसे “अनुचित” वीडियो पोस्ट करना बंद करने की चेतावनी दी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, परिवार के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.