दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ अय्य़ाशी के लिए खौफनाक साजिश (Creepy plot) रची है। पहले पति को परिवार वालों से अलग कराया। इसके बाद अपने दो बच्चों को जहर देकर मार डाला। अचानक दो मासूमों की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो उसका भी विरोध किया। पुलिस ने हुड़की दी तो एक न चली और पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता की साजिश (Conspiracy) का खुलासा हो गया। मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है।
मां ने बच्चों को मार डाला, नहीं कांपे हाथ
यहां भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली तालिब अली निवासी वसीम की सात साल पहले मुस्कान से दूसरी शादी हुई थी। वसीम चंडीगढ़ में वेल्डिंग का काम करता है। गांव में पत्नी मुस्कान पांच वर्षीय बेटे अरहान और 12 माह की अनाया के साथ रहता थी। इसी दौरान मुस्कान का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक से हो गया। बताते हैं कि इसी युवक के कारण उसने वसीम को परिवार से अलग करवाया और दूसरे मकान में रहने लगी। वसीम की गैरमौजूदगी में प्रेमी अक्सर घर आता और दोनों अय्याशी करते। इस अय्याशी में अब उसके दोनों बच्चे बाधा बनने लगे। इस पर उसने खौफनाक साजिश रच डाली। बच्चों को चाय में जहर देकर पिला दिया।
दोनों बच्चों की मौत से खलबली
गुरुवार की दोपहर अचानक दोनों बच्चों की मौत से खलबली मच गई। उसके घर ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया तो उसका भी विरोध हुआ। पुलिस ने मुस्कान से उसका मोबाइल मांगा तो वह भी नहीं दिया। कहा कि यहीं कहीं रखा था, पता नहीं कहां चला गया। उसकी बातों से पुलिस को शक हुआ।
कड़ाई से पूछताछ हुई तो कबूला गुनाह
बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा खेल खुल गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों की मौत जहर के कारण सामने आई। इधर मुस्कान से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने भी सबकुछ उगल दिया। बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। बच्चों के कारण खर्च चलाना मुश्किल होता, इसलिए दोनों को मार दिया। पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी की भी तलाश की जा रही है।
- Hyderabad : पीएम ने हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का किया उद्घाटन
- Hyderabad : सीएम का प्रधानमंत्री मोदी से लंबित तेलंगाना परियोजनाओं को शीघ्र मंजूरी देने का आग्रह
- Meet : पीएम मोदी ने एपी के सीएम, डीसीएम से की शिष्टाचार भेंट
- PM Modi : प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में 9,400 करोड़ रुपए की रेल एवं विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- CM : तमिलनाडु के सीएम बनने पर रेवंत रेड्डी ने जोसेफ सी. विजय को दी बधाई