Pune : शिवजयंती पर किला शिवनेरी में उमड़ी भारी भीड़

By Surekha Bhosle | Updated: February 19, 2026 • 11:28 AM

पुणे के जुन्नर तालुका स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली किला शिवनेरी पर शिवजयंती के अवसर पर उमड़ी भीड़ के कारण कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। देखें वीडियो…

पुणे जिले के जुन्नर तालुका (Junnar Taluka) स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की जन्मस्थली किला शिवनेरी पर शिवजयंती के अवसर पर इस वर्ष भारी भीड़ उमड़ पड़ी। राज्यभर से शिवज्योति लेकर पहुंचे युवाओं, विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं और दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं के कारण किला परिसर रात से ही खचाखच भरा रहा। बढ़ती भीड़ पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बंदोबस्त नहीं होने से कुछ समय के लिए हालात तनावपूर्ण हो गए

अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा क्षेत्र और गणेश दरवाजा जैसे संकरे मार्गों पर अत्यधिक भीड़ जमा

अंबरखाना के नीचे हाथी दरवाजा क्षेत्र और गणेश दरवाजा जैसे संकरे मार्गों पर अत्यधिक भीड़ जमा हो गई। रास्ते संकरे होने और एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के आगे बढ़ने से अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और इस अफरा-तफरी में कुछ महिलाओं और छोटे बच्चों सहित कई एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल जुन्नर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अन्य पढ़े: Shivaji Jayanti : नागपुर में शिव जयंती की धूम, 394 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य

पुलिस ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है और भीड़ पर नजर रखी जा रही है। बता दें कि हर वर्ष सीएम के उपस्थिति में किले पर शिवाजी महाराज जन्मोत्सव (Shivaji Maharaj) मनाया जाता है। इस वर्ष भी आज सुबह नौ बजे कार्यक्रम होगा और उसमें सीएम उपस्थित रहेंगे। वहीं, भगदड़ की इस घटना के बाद प्रशासन की तैयारियों और भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिवजयंती जैसे बड़े उत्सव में हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भविष्य में बेहतर भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पहले से सुनिश्चित करने की मांग तेज हो गई है।

आज मनाई जा रही है छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है और इस अवसर पर नागपुर सहित पूरे महाराष्ट्र में जगह-जगह शिवाजी जयंती का आयोजन किया गया है। नागपुर के महल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर शिवाजी की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के बाद महाआरती की गई, ढोल ताशे के बीच शिवाजी का वंदन किया गया।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #ShivJayanti #ShivneriFort #PuneNews