Latest Hindi News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संदेश: “सशक्त पुलिस, सशक्त राष्ट्र”

By Anuj Kumar | Updated: October 21, 2025 • 12:58 PM

नई दिल्ली,। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ (Defence Minister Rajnath Singh) सिंह नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (National Police Memorial) पहुंचे। यहां उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेना और पुलिस का एक ही उद्देश्य

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस के मंच भले ही अलग हों, लेकिन उनका उद्देश्य राष्ट्र की सुरक्षा एक ही है।

अनुभव साझा करते हुए राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, मैंने गृह मंत्री (Home Minister) के रूप में पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा है और रक्षा मंत्री के रूप में सेना की भूमिका को भी समझने का अवसर मिला है। चाहे दुश्मन सीमा पार से आए या हमारे बीच छिपा हो, भारत की सुरक्षा में जुटे हर व्यक्ति की भावना एक ही है—देश की रक्षा। उन्होंने आगे कहा कि आज का दिन त्याग और समर्पण को याद करने का दिन है।

समाज और पुलिस का आपसी भरोसा

उन्होंने कहा कि समाज और पुलिस एक-दूसरे पर निर्भर हैं और दोनों के बीच विश्वास और संतुलन बेहद जरूरी है। नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारियां समझनी होंगी, क्योंकि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की ही नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा की भी प्रतीक है।

आंतरिक और बाहरी सुरक्षा में पुलिस की भूमिका

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जैसे सेना देश की बाहरी सुरक्षा सुनिश्चित करती है, वैसे ही पुलिस आंतरिक सुरक्षा की पहली पंक्ति है। उन्होंने कहा, सेना और पुलिस देश के दो महत्वपूर्ण हिस्से हैं। जब हम 2047 के विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं, तब पुलिस की भूमिका पहले से कहीं अधिक अहम है।

बदलते अपराधों पर चिंता

राजनाथ सिंह ने बदलते अपराध के स्वरूप पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा, पहले अपराध केवल चोरी या डकैती तक सीमित थे, अब डिजिटल अपराध और साइबर ठगी जैसे नए खतरे सामने आ गए हैं। पुलिस अब न केवल अपराध से बल्कि धारणाओं से भी लड़ रही है।

राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का महत्व

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पुलिस बलों के प्रयासों को उचित मान्यता नहीं मिली, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2018 में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का निर्माण कर इस कमी को पूरा किया गया। राजनाथ ने कहा, सशक्त पुलिस ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। वर्दी सेवा और त्याग का प्रतीक है।

दीपावली की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में रक्षा मंत्री ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

पुलिस स्मृति दिवस क्यों मनाया जाता है

दरअसल 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में दस बहादुर भारतीय पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उनके बलिदान की याद में हर साल इस दिन पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री मोदी ने उनके सम्मान में चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उद्घाटन किया था

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कौन हैं?

राजनाथ सिंह (जन्म १० जुलाई, १९५१ वाराणसी, उत्तर प्रदेश, भारत) भारत के एक प्रमुख राजनीतिज्ञ और वर्तमान में भारत के रक्षा मंत्री हैं। वर्तमान में राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। वे भारत के गृह मंत्री रह चुके हैं तथा वर्तमान सत्ता दल भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष हैं।

भारत का सबसे अच्छा रक्षा मंत्री कौन है?

राजनाथ सिंह भारत की रणनीतिक स्वायत्तता के प्रबल समर्थक हैं और भारत-अमेरिका सैन्य गठबंधन के आलोचक रहे हैं। उनका मानना है कि भारत को अपनी रक्षा के लिए किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं रहना चाहिए

Read More :

#Breaking News in Hindi #Hindi News #Home Minister News #Latest news #National Police Memorial News #PM Narendra Modi news #Rajnath singh news