పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Delhi : कूल-कूल हुई दिल्ली, प्री-मानसूनी बारिश की दस्तक

Author Icon By digital
Updated: June 18, 2025 • 12:09 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

चिलचिलाती गर्मी से बारिश ने दी राहत

प्री-मानसूनी बारिश से दिल्ली भीग गई है। झमाझम बारिश ने ना केवल चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है बल्कि मौसम को भी सुहावना बना दिया है। मंगलवार दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और मौसम का मिजाज बदल गया। दिन में घना अंधेरा छाया और करीब तीन बजे के बाद झमाझम बारिश होने लगी। रुक-रुक कर यह बारिश देर शाम तक जारी रही। दिल्ली में शाम 5:30 बजे तक 10.4 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम इलाके में सर्वाधिक 37.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आयानगर में 22.8 मिमी बारिश हुई।

अगले सप्ताह तक दिल्ली पहुंचेगी मानसून एक्सप्रेस

अब मानसून एक्सप्रेस के अगले सप्ताह तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 17 व 18 जून के लिए बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन मंगलवार को यह अलर्ट रेड अलर्ट में बदल गया। इस कारण से कई इलाकों में तेज बारिश व ओले गिरे। दोपहर बाद तेज बरसात शुरू हो गई जो कि रुक-रुक कर देर शाम तक जारी रही। हालांकि इस बारिश से तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

बारिश से मिली राहत, लुढ़का पारा

मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार पालम में तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और लोदी रोड में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने 18 जून के लिए भी बरसात व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं उसके बाद भी 23 जून तक हल्की बरसात व हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच ही रहने का अनुमान है।

अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना

इस तरह से अगले सप्ताह की शुरूआत तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती है। इससे तेज गर्मी से भी राहत मिलेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

दिल्ली में अमूमन मानसून 27 से 30 जून के आसपास पहुंचता है। बीते साल 28 जून और वर्ष 2023 में 26 जून को मानसून एक्सप्रेस पहुंची थी। जबकि वर्ष 2021 में 13 जुलाई तक मानसून आया था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 19 से 25 जून के बीच दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों तक पहुंच सकता है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews rain trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.