Delhi terror plot : देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा में बड़े आतंकी हमले की साजिश का खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन से सक्रिय आतंकी मॉड्यूल ने इन हमलों की योजना बनाई थी। दिल्ली-सोनीपत राजमार्ग पर स्थित एक प्रसिद्ध ढाबा, हरियाणा का एक सैन्य शिविर और दिल्ली का एक प्रमुख मंदिर इनके निशाने पर थे।
जांच में सामने आया है कि इस साजिश को अंजाम देने के लिए “शहजाद भट मॉड्यूल” से जुड़े आतंकियों और स्थानीय सहयोगियों को सक्रिय किया गया था। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने निगरानी के बाद इस गिरोह से जुड़े 9 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पकड़े गए आरोपियों में से एक ने दिल्ली के एक प्रसिद्ध मंदिर की गुप्त रूप से रेकी की थी। उसने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ और प्रवेश मार्गों की जानकारी जुटाकर तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान स्थित संचालकों को भेजे थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों की योजना मंदिर परिसर में घुसकर श्रद्धालुओं और कर्मचारियों पर गोलीबारी करने की थी। भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाकर दहशत फैलाना इनका मुख्य उद्देश्य था।
अन्य पढ़े: भारत-पाक खेल संबंध: बाइलेटरल सीरीज पर प्रतिबंध जारी
अधिकारियों ने बताया कि इस आतंकी मॉड्यूल के पीछे जम्मू-कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी शहजाद भट सक्रिय है। उसी (Delhi terror plot) के निर्देश और आर्थिक सहायता पर स्थानीय सदस्य काम कर रहे थे। फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :