DGCA notice : नागरिक उड्डयन नियामक DGCA ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर एयर इंडिया के कॉकपिट क्रू को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। दिल्ली–टोक्यो उड़ानों में तकनीकी खामियों के बावजूद विमान संचालन करने पर पायलटों से दो सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
DGCA के अनुसार, AI-357 और AI-358 उड़ानों में ‘मिनिमम इक्विपमेंट लिस्ट (MEL)’ नियमों का उल्लंघन पाया गया। नियामक संस्था ने कहा कि यह कोई एकल घटना नहीं है, बल्कि पहले भी अन्य सेक्टरों में ऐसी लापरवाहियाँ सामने आ चुकी हैं।
Read also : News Hindi : दक्षिण मध्य रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
इसके अलावा, पिछले महीने दिल्ली–मुंबई फ्लाइट में इंजन (DGCA notice) खराबी के मामले की भी जांच जारी है। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों में लगातार तकनीकी समस्याएं सामने आने से DGCA ने गंभीर चिंता जताई है। सभी मामलों की विस्तृत जांच एयर सेफ्टी निदेशक की निगरानी में की जा रही है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :