పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Diabetes Tips: डायबिटीज होने पर नियमित रूप से कराते हैं ये टेस्ट

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 22, 2025 • 8:07 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गंभीर बीमारियों का नहीं रहेगा खतरा

अगर समय रहते डायबिटीज की समस्या का निदान हो जाए और दवाओं के साथ अपनी लाइफस्टाइल को ठीक कर लेते हैं। तो यकीनन आप गंभीर समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसलिए आज इस लेख के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज रोगियों को नियमित रूप से कौन से टेस्ट कराते रहना चाहिए।

घर पर रखें ग्लूकोमीटर

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को हाई डायबिटीज की समस्या है और उनकी दवाएं चल रही हैं। उनको अपने घर पर ग्लूकोमीटर जरूर रखना चाहिए। ग्लूकोमीटर शुगर चेक करने वाली मशीन है, जिसकी मदद से आप ब्लड ग्लूकोज का आसानी से पता लगा सकते हैं। इस मशीन से कुछ ही सेकेंड्स में आप जान सकते हैं कि आपका शुगर घट या बढ़ तो नहीं गया है।

किडनी फंक्शन टेस्ट और सी-रिएक्टिव प्रोटीन

डायबिटीज होने पर लोगों में किडनी की बीमारी का खतरा अधिक होता है। ऐसे में आप किडनी फंक्शन टेस्ट के जरिए किडनी की सेहत पर नजर रख सकते हैं। वहीं अगर कोई समस्या होती है, तो आप समय रहते इलाज कर सकते हैं।

किडनी फंक्शन टेस्ट के साथ सी-रिएक्टिव प्रोटीन के जरिए से शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध और सूजन का भी आकलन किया जाता है। इसमें टाइप 2 डायबिटीज के खतरे और अन्य स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है।

बीपी टेस्ट

बता दें कि डायबिटीज की समस्या अपने साथ कई बीमारियां लेकरआती है। जिन लोगों को हाई डायबिटीज की समस्या होती है, उनमें हाई बीपी का खतरा भी अधिक हो सकता है। इसलिए नियमित रूप से बीपी की जांच कराने से किडनी, आंखों और दिल को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बीपी कंट्रोल करने की दवाओं का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए और इससे जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से जांच जरूरी है। इन टेस्ट के जरिए समय पर आवश्यक कदम उठाकर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews Diabetes Tips latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.