गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार को एक फैक्टरी में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त वाई ए गोहिल ने बताया कि प्रकाश परमार, विशाल ठाकोर और सुनील राठवा नाम के तीन श्रमिक दानिलिम्दा इलाके में एक जींस धुलाई इकाई के परिसर में भूमिगत Septic tank की सफाई करने पहुंचे थे।
सेप्टिक टैंक में प्रवेश करने वाला एक श्रमिक बेहोश हो गया…
उन्होंने कहा कि टैंक में उतरने पर जहरीली गैस के संपर्क में आने और दम घुटने के कारण तीनों की मौत हो गई। गोहिल के मुताबिक, फैक्टरी कुछ समय से बंद थी और मालिक इसे फिर से शुरू करना चाहता था। उन्होंने बताया कि फैक्टरी मालिक ने Septic tank की सफाई का काम एक ठेकेदार को सौंपा था। गोहिल ने कहा, “हमारी जांच से पता चला है कि Septic tank में प्रवेश करने वाला एक श्रमिक बेहोश हो गया, जिसके बाद उसके दो साथी यह देखने के लिए टैंक में उतरे कि आखिर उसके साथ क्या हुआ है। इस दौरान, दम घुटने से वे दोनों भी बेहोश हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”
सेप्टिक टैंक में उतरने वाले श्रमिकों को नहीं उपलब्ध कराया गया था कोई सुरक्षा उपकरण
गोहिल के अनुसार, तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि Septic tank में उतरने वाले श्रमिकों को कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया था, जिसके मद्देनजर फैक्टरी मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत का कारण बनने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।
- Open plane door : हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश
- E3 sentry awacs plane :ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह
- MI vs KKR live : रोहित-रिकेल्टन के अर्धशतक से MI मजबूत
- Peace : विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली
- BRS : मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर