DNA life expectancy study : लंबी उम्र का राज खुला, 55% उम्र आपके डीएनए में छिपी!

By Sai Kiran | Updated: February 4, 2026 • 9:45 AM

DNA life expectancy study : अब तक माना जाता था कि लंबी उम्र केवल खान-पान और व्यायाम पर निर्भर करती है। लेकिन नई रिसर्च ने इस धारणा को बदल दिया है। प्रतिष्ठित वैज्ञानिक जर्नल Science में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, किसी व्यक्ति की उम्र का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा उसके जीन यानी डीएनए पर निर्भर करता है।

यह अध्ययन Weizmann Institute of Science के वैज्ञानिकों ने किया। डेनमार्क और स्वीडन के हजारों जुड़वां लोगों के डेटा का विश्लेषण करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया। बाहरी कारणों से हुई मौतों को हटाकर केवल प्राकृतिक मृत्यु पर ध्यान देने से जेनेटिक्स की अहम भूमिका सामने आई।

अन्य पढ़े: भारत-अमेरिका महा-सौदा

हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि व्यायाम और अच्छा (DNA life expectancy study) भोजन बेकार हैं। जीन जहां अधिकतम उम्र तय करते हैं, वहीं स्वस्थ जीवनशैली उस उम्र तक स्वस्थ रहने में मदद करती है। गलत आदतें अपनाने से व्यक्ति अपनी संभावित लंबी उम्र भी खो सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में प्रदूषण, जंक फूड, तनाव और मधुमेह जैसी बीमारियां लोगों की उम्र घटा रही हैं। अगर परिवार में बुजुर्ग लंबे समय तक जीवित रहे हैं, तो आपके जीन भी मजबूत हो सकते हैं, लेकिन उन्हें बचाए रखना आपकी जीवनशैली पर निर्भर करता है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews dna lifespan study genetics and life expectancy health research news healthy lifestyle tips how long we live science lifespan secrets longevity genes medical research update science journal study telugu health news