పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Lucknow : लखनऊ में सिजेरियन डिलीवरी के बाद टांके लगाना भूली डॉक्टर

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 12, 2026 • 12:59 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

लखनऊ Lucknow में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद कथित तौर पर एक लेडी डॉक्टर द्वारा टांके (सिलाई) लगाना भूलने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद महिला को गंभीर दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ा।

Lady Doctor’s Negligence: लखनऊ के इटौंजा (CHC) में डॉ. मधुश्री की रोंगटे खड़े कर देने वाली लापरवाही सामने आई है. प्रसव के लिए आई महिला का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर उसे बिना टांके लगाए ही छोड़ दिया. महिला की जान पर बन आई और ऊपर से ₹12,000 की वसूली भी की गई. आखिर इस हैवानियत का जिम्मेदार कौन है? क्या स्वास्थ्य विभाग इस लापरवाह डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई करेगा? आगे की जांच में खुलेंगे कई बड़े राज।

Lucknow News: डॉक्टर को समाज में भगवान का रूप माना जाता है, क्योंकि जीवन और मृत्यु के बीच जूझते मरीज के लिए डॉक्टर ही आखिरी उम्मीद होता है. लेकिन जब वही डॉक्टर संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दे तो उसे क्या कहा जाए? लखनऊ के इटौंजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से लापरवाही की एक ऐसी खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल कांप जाए।

मामला इटौंजा के बगहा का पुरवा का है

मामला इटौंजा के बगहा का पुरवा का है. (DGP) कार्यालय में फॉलोवर के पद पर तैनात सुरेंद्र कुमार पाल ने अपनी गर्भवती पत्नी शिवानी पाल को प्रसव के लिए इटौंजा CHC में भर्ती कराया था. यहां तैनात डॉ. मधुश्री ने शिवानी का सिजेरियन ऑपरेशन (डिलीवरी) किया. डॉक्टर ने परिवार को सुरक्षित इलाज का भरोसा दिया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद जो हुआ वह चिकित्सा जगत के लिए कलंक जैसा है।

आरोप है कि डॉ. मधुश्री ने शिवानी का ऑपरेशन तो किया, लेकिन पेट में टांके लगाना ही भूल गईं. महिला को बिना टांके लगाए, खुले पेट के साथ ही छोड़ दिया गया।

हालत बिगड़ने पर किया डिस्चार्ज, मांगे 12 हजार रुपये

डॉक्टर की इस घोर लापरवाही के कारण शिवानी की हालत बिगड़ने लगी और वह जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगी. इसके बावजूद, डॉ. मधुश्री ने 11 अप्रैल को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया. जब घर पर शिवानी की तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो पति उसे दोबारा CHC लेकर पहुंचा. आरोप है कि गंभीर स्थिति देखने के बाद भी डॉ. मधुश्री ने इलाज नहीं किया और 13 अप्रैल को उसे वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) रेफर कर दिया।

अन्य पढ़े: GITAM : भौतिकी शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय आवासीय कार्यक्रम की मेजबानी करेगा जीआईटीएएम

पीड़ित पति सुरेंद्र पाल का आरोप है कि इलाज के नाम पर अस्पताल स्टाफ ने उनसे ₹12,000 की अवैध वसूली भी की. जब उन्होंने पत्नी के इलाज से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो स्टाफ ने देने से साफ इनकार कर दिया।

जांच में जुटा प्रशासन

वर्तमान में शिवानी पाल का इलाज वीरांगना झलकारी बाई महिला चिकित्सालय में चल रहा है, जहां अब उनकी स्थिति में सुधार है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने सीएम पोर्टल, स्वास्थ्य विभाग और इटौंजा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इटौंजा थाना प्रभारी सोभरन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #LucknowNews #MedicalNegligence #CSectionDelivery #HospitalCase

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.