పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Gujarat: गुजरात में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, जापान, अमेरिका

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 23, 2025 • 11:27 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

गुजरात के कच्छ समेत जापान और ऑस्ट्रेलिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुजरात में भूकंप की तीव्रता 4.3 और ऑस्ट्रेलिया में 5.1 रही। जानिए हर जगह का केंद्र और ताज़ा अपडेट।

कच्छ भूकंप आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। देर रात गुजरात के कच्छ में भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कच्छ के अलावा जापान, यूनाइटेड स्टेट और ऑस्ट्रेलिया में भी भूकंप आया। इससे पहले म्यांमार में आए भूकंप में भारी तबाही मची और हजारों लोगों की जान चली गई। गुजरात के अलावा जापान, यूनाइटेड स्टेट और ऑस्ट्रेलिया में आए भूकंप में अभी तक किसी भी तरह की जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं आई है।

गुजरात में आया भूकंप

बीती रात मंगलवार को करीब 12 बजे गुजरात के कच्छ में भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र राजकोट से 160 किलोमीटर उत्तर -पश्चिम में जमीन के नीचे 20 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि झटके तगड़े थे लेकिन किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई जो अच्छी बात रही। भूकंप के झटके तेज थे जिससे लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोग आधी रात को सो रहे थे उस समय अचानक से धरती डोलने लगी। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

जापान में भी आया भूकंप

जापान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत है। भूकंप 23 अप्रैल 2025 की सुबह आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत जरूर है लेकिन किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इसका केंद्र सिंगलेटों से 31 किलोमीटर दूर साउथ वेस्ट में रहा। ये जमीन के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटकों से धरती हिलने लगी और लोगों में दहशत फैल गई।

अमेरिका में भी भूकंप के झटके

न सिर्फ जापान, गुजरात और आस्ट्रेलिया में भूकंप आया, अमेरिका में भी झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट में आए भूकंप की तीव्रता 4.7 रिक्टर स्केल मापी गई।

इस भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है जो अच्छी बात है लेकिन एक बात की टेंशन जरूर है कि इतने भूकंप आ क्यों रहे हैं।

red:more:Indian Ocean में भूकंप, ऑस्ट्रेलिया के तट से दूर.

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.