పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

ED Raids: यूपी, यूके समेत कई राज्यों में ईडी की छापेमारी

Author Icon By digital
Updated: June 18, 2025 • 12:01 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही सरकार, ईडी ने तेज की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को प्रदेश में ऋषिकेश, हरिद्वार और काशीपुर में पांच फार्मा कंपनियों पर छापे मारे। मामला नशा तस्करों से इन कंपनियों के गठजोड़ का बताया जा रहा है। इन कंपनियों में सीबी हेल्थकेयर, सीमिलेक्स फार्माकेम ड्रग्स इंडस्ट्रीज, बायोजेनिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड, सोल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और एस्टर फार्मा शामिल हैं। यहां पर विभिन्न तरह के दवाईयों और अन्य सामग्री के स्टॉक की जांच की जा रही है।

15 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई

ईडी के सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के 15 ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। बताया गया कि पिछले साल उत्तराखंड एसटीएफ ने ड्रग्स तस्करी में एक मुकदमा दर्ज किया था। इसमें तस्करों और इन कंपनियों के गठजोड़ की बात सामने आई थी। इसके अलावा दवा निर्माण के लिए कच्चे माल की खरीद का परीक्षण भी किया गया। तस्करों और कंपनियों के इस गठजोड़ में करोड़ों रुपये के धनशोधन का मामला भी बन रहा है। ऐसे में अब ईडी ने इसमें छापे के साथ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें कुछ लोगों की संपत्तियां भी अटैच हो सकती हैं।

पूर्व में ड्रग पैडलर की हो चुकी है गिरफ्तारी

ईडी सूत्रों के अनुसार नशे में प्रयुक्त की जाने वाली प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं की खेप नशा तस्करों तक पहुंचने के मामले में ड्रग पैडलर एलेक्स पालीवाल की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। एलेक्स के माध्यम से यह पता चला कि जांच के दायरे में ली गई फार्मा कंपनियों ने प्रतिबंधित श्रेणी की दवाओं का असामान्य उत्पादन किया है। एक दवा तो ऐसी पाई गई, जिसका कुछ ही माह में 20 करोड़ से अधिक टैबलेट का उत्पादन किया गया।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews ED Raid latestnews raid trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.