పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Elections 2026- असम, केरल और पुडुचेरी में थमा चुनाव प्रचार, 9 अप्रैल को मतदान

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 8, 2026 • 11:45 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। Assam, Kerala और (Puducherry) में विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार अभियान मंगलवार शाम 5 बजे थम गया। अब इन राज्यों में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। चुनावी शोर थमने के बाद अब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

असम में कई दिग्गज मैदान में

असम विधानसभा चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma, कांग्रेस नेता (Gaurav Gogoi) एआईयूडीएफ प्रमुख Badruddin Ajmal समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विश्वजीत दैमारी, विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया और अन्य प्रमुख नेता भी चुनावी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

केरल और पुडुचेरी में त्रिकोणीय टक्कर

केरल में एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए (NDA) के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। वहीं पुडुचेरी में एनडीए और यूपीए के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही क्षेत्रों में राजनीतिक दलों ने अंतिम समय तक पूरी ताकत झोंक दी, जिससे चुनावी माहौल बेहद गरमाया रहा।

कुल 1879 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

तीनों राज्यों में मिलाकर कुल 1879 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अब सभी की नजरें 9 अप्रैल को होने वाले मतदान और 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो इन राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

त्रिपुरा उपचुनाव भी साथ में

इसी के साथ Tripura के धर्मनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भी प्रचार समाप्त हो गया है। यह उपचुनाव भाजपा नेता और विधानसभा अध्यक्ष विश्व बंधु सेन के निधन के बाद कराया जा रहा है।

अन्य पढ़े : iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती

धर्मनगर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

धर्मनगर सीट पर भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस के उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। 9 अप्रैल को मतदान के बाद इस सीट का परिणाम भी 4 मई को घोषित किया जाएगा।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Gaurav Gogoi News #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Kerala news #Latest news #LatestNews #LDF News #NDA news #Puducherry News #Puduchery News breakingnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.