मुख्य बातें: –
- यूपी में 24 घंटे में 66.90 करोड़ यूनिट बिजली खपत का रिकॉर्ड
- बिजली की मांग 31 हजार मेगावाट के पार पहुंची
- CM योगी ने ऊर्जा विभाग की बैठक बुलाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में पहली बार 66.90 करोड़ यूनिट बिजली (Unit Electricity) की खपत दर्ज की गई, जबकि बिजली की अधिकतम मांग 31 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई है।
बिजली मांग ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड
प्रदेश में बढ़ते तापमान के कारण सुबह से ही बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि सुबह 7 बजे के आसपास भी बिजली की मांग 24 से 25 हजार मेगावाट से नीचे नहीं जा रही।
CM योगी ने बुलाई समीक्षा बैठक
बढ़ती बिजली कटौती और उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए (Yogi Adityanath)_ ने रविवार को ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।
गांवों में ज्यादा हो रही कटौती
दिन में सौर ऊर्जा के सहारे बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई है, लेकिन रात में पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों, खासकर गांवों में घंटों कटौती की जा रही है।
लोकल फाल्ट भी बना बड़ी समस्या
बिजली वितरण व्यवस्था में पर्याप्त मैनपावर की कमी के चलते लोकल फाल्ट समय पर ठीक नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण शहरों से लेकर गांवों तक उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।
जून में और बढ़ सकती है मांग
पावर कॉरपोरेशन का अनुमान है कि जून महीने में बिजली की अधिकतम मांग 34 हजार मेगावाट तक पहुंच सकती है। इसके लिए पावर एक्सचेंज और अन्य राज्यों से अतिरिक्त बिजली खरीदने की तैयारी की जा रही है।
Read Also : Delhi Weather- बारिश से बदला दिल्ली-NCR का मौसम, IMD ने जारी किया 6 दिन का अलर्ट
आपूर्ति का दावा
प्रबंधन के अनुसार:
- महानगर, उद्योग और जिला मुख्यालयों को 24 घंटे बिजली
- नगर पंचायतों को 22 घंटे
- तहसीलों को 21.52 घंटे
- बुंदेलखंड क्षेत्र को 21 घंटे
- गांवों को औसतन 18 घंटे 37 मिनट बिजली दी जा रही है।
Read More :