Entertainment : कैसी है हाउसफुल 5, जानिए देखना चाहिए या नहीं?

By digital | Updated: June 6, 2025 • 7:50 PM

हाउसफुल 5 का हो रहा था इंतजार, रिलीज के बाद इंतजार खत्म

हाउसफुल 5 का इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आज यानी 06 जून को खत्म हो गया है। फिल्म दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की फिल्म को सोशल मीडिया रिव्यूज में बहुत प्यार मिला है। हाउसफुल फ्रेंचाइजी के सभी पार्ट्स फैंस को हंसाने में कामयाब रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म का पांचवा पार्ट कैसा है।

हाउसफुल 5 की जान हैं चंकी पांडे, रितेश और अक्षय

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और चंकी पांडे हाउसफुल के पहले पार्ट से पांचवे पार्ट तक फिल्म का हिस्सा रहे हैं। हाउसफुल 5 की बात करें तो 19 स्टार्स के बीच केवल यही तीन सितारे आपको हंसा पाएंगे। 19 स्टार्स के बीच आप सभी की परफॉर्मेंस से खुश नहीं होंगे।

रंजीत के मौत के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी

फिल्म के प्लॉट की बात करें तो फिल्म की कहानी 99 साल के लखपति, जिसका किरदार रंजीत ने निभाया है, की मौत के इर्द-गिर्द घूमती है जो क्रूज पर अपने जन्मदिन के जश्न से ठीक पहले मर जाते हैं। वो अपने बेटे जॉली के लिए 69 बिलियन पाउंड की प्रॉपर्टी छोड़कर जाता है। इसके बाद तीन जॉली- अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन प्रॉपर्टी की लालच में आ जाते हैं। तीनों अपनी गर्लफ्रेंड नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा और जैकलीन फर्नांडिस के साथ पहुंचते हैं। फिल्म में किलर को ढूंढन के बीच दर्शकों को कुछ मजेदार पल जरूर मिलेंगे।

फिल्म में एक एनर्जी दिखेगी मिसिंग

श्रेयस तलपड़े के होने से फिल्म की मजेदार शुरुआत होती है, लेकिन आपको फिल्म में एक एनर्जी मिसिंग दिखेगी। हालांकि, अक्षय कुमार की एंट्री के साथ ही वो एनर्जी भी फिल्म में नजर आने लगती है। अक्षय कुमार की कॉमेडी टाइमिंग से फिल्म दिलचस्प बनती है। लेकिन बाकी के स्टार्स की कॉमिक टाइमिंग के बारे में ये नहीं कहा जा सकता है। फिल्म के पहले हाफ में स्टोरी स्थापित की गई है। पहले पार्ट में प्राइवेट पार्ट्स जोक और इशारे आपको हंसाने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन पंचलाइन इंस्टालमेंट में आपतक पहुंचेंगी। फिल्म में आपको कई प्रॉब्लमैटिक सीक्वेंस भी मिलेंगे, लेकिन आप उन्हें नजरअंदाज कर सकते हैं।

हाउसफुल 5 के सेकेंड हाफ के बारे में जानें

फिल्म के सेंकेड हाफ की बात करें तो नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त की एंट्री फैंस को खुश कर देती है। तीनों एक्टर्स ने फिल्म में जासूस का किरदार निभाया है जो मर्डर को सुलझाने की कोशिश करते हैं। हाउसफुल 5बी का क्लाइमेक्स आपको जमकर हंसाने वाला है। हाउसफुल 5बी के सेकेंड हाफ के कुछ सीन्स आपको खूब हंसाएंगे। फिल्म में अभिषेक बच्चन को अच्छा-खासा स्क्रीन टाइम मिला है, लेकिन वो दर्शकों को हंसा पाने में फेल हुए हैं। कुल मिलाकर हाउसफुल 5 एक ऐसी फिल्म है जिसमें कुछ कॉमेडी के दिग्गजों की वजह से फिल्म आपको हंसा पा रही है। अगर आपको डबल मीनिंग जोक्स पसंद हैं तो आप अपने दोस्तों के साथ जाकर ये फिल्म देख सकते हैं।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews