कानपुर से रेलवे से रिटायर्ड ससुर की बहू पर क्रूरता की घटना सामने आई है। आरोप है कि दहेज की मांग न मानने पर ससुर ने बहू को घर से लेकर सड़क तक घसीट-घसीटकर बुरी तरह पीटा। पीड़िता की चीख-पुकार और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला मदद के लिए गुहार लगाती दिख रही है, लेकिन आसपास के लोग डर के मारे कुछ नहीं कर पाए।
कानपुर से जानकारी के अनुसार पीड़िता प्रयागराज की रहने वाली एक युवती है, जिसकी शादी वर्ष 2020 में कानपुर (Kanpur) के आनंद नगर इलाके के हिमांशु दुबे से हुई थी। हिमांशु एक जूता कंपनी में आईटी मैनेजर के पद पर काम करते हैं, जबकि उनके पिता सुशील दुबे (Sushil Dubey) रेलवे विभाग में बाबू के पद से रिटायर हो चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की भारी मांग कर रहा था। परिवार वालों ने 2 बीघा जमीन और 20 लाख रुपये नकद की डिमांड रखी थी।
मायके से लौटते ही बहू पर हमला
जब भी बहू इन मांगों को पूरा करने में असमर्थ होती, घर में मारपीट, गालियां और मानसिक यातना का सिलसिला शुरू हो जाता। ससुर सुशील दुबे, सास रमा, जेठ अभिषेक और जेठानी श्रुति सभी मिलकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। कुछ दिन पहले पीड़िता अपने मायके गई हुई थी।
शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने भाई ऋषिकेश पांडेय और भाभी प्रीति पांडेय के साथ ससुराल लौटी। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खटखटाया और अंदर प्रवेश किया, ससुर सुशील दुबे ने उसे देखते ही आगबबूला हो गए। उन्होंने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं और बिना किसी बात के हमला बोल दिया।
मदद करने आए पड़ोसियों को भी धमकाया
पीड़िता ने बताया कि ससुर ने उसे जमीन पर गिराकर लातों-घूंसों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और प्राइवेट पार्ट पर भी हमला कर दिया। जब बहू की भाभी और आसपास के पड़ोसी मदद करने आगे बढ़े, तो ससुर ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद ससुर ने पीड़िता के बाल पकड़कर घर से बाहर सड़क तक घसीटा। इस दौरान महिला लगातार चिल्लाती रही कि “बचाओ… मुझे मार डालेंगे।”
अन्य पढ़े: Bihar : बिहार में 80 करोड़ की ठगी का भंडाफोड़
पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई
पूरी घटना के समय पीड़िता की मात्र 5 साल की छोटी बेटी भी घर में मौजूद थी, जिसने अपनी मां को इस हालत में देखा। पीड़िता का कहना है कि ससुराल वाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं और उसे घर में कैद करके रखा गया है। पिटाई के कारण उसके शरीर पर कई जगह गहरी चोटें आई हैं, लेकिन परिवार ने उसका कोई इलाज नहीं करवाया।
महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शुरुआत में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करके अपनी जान बचाने की अपील की। एक वीडियो में वह रोते हुए कह रही है, “मेरे ससुर ने मेरे कपड़े फाड़ दिए, प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और बाल पकड़कर सड़क तक घसीटा। वे मुझे जान से मारना चाहते हैं।”
अन्य पढ़े: