పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP: सोशल मीडिया से हुआ प्यार, फिर शादी…

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 3, 2025 • 11:34 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

UP के लड़के की हुई ब्राजीलियन गर्ल

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक शादी फिलहाल चर्चा का विषय बनी हुई है. फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती कब गहरा रिश्ता बन गई इसका अंदाजा खुद गौरव राठौर और अल्फ्रेडा एन्जिया को भी नहीं था. इटावा जिले के भरथना कस्बे के यादव नगर मोहल्ला निवासी गौरव राठौर से मिलने के लिए ब्राजील की रहने वाली युवती सात समुंदर पार कर भारत आई और दिल्ली के आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

गौरव दिल्ली में निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. वहां औरैया जिले के दिबियापुर के मूल रूप से निवासी है. 2014 से वह अपनी मां के साथ इटावा जिले के भरथना कस्बा में रह रहे है. गौरव राठौर की नवंबर 2023 में फेसबुक पर मुलाकात ब्राजील की फ्लोरिअनोपोलिस (सांता कैटरीना) निवासी अल्फ्रेडा एन्जिया से हुई थी. अल्फ्रेडा पेशे से टेरो कार्ड रीडर हैं. साथ ही उन्होंने इंजीनियरिंग और रिपोर्टिंग की पढ़ाई भी की थी. हालांकि बाद में वे पूरी तरह आध्यात्मिक क्षेत्र में सक्रिय हो गईं।

कुछ ही महीनों में ऑनलाइन बातचीत गहरी दोस्ती में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे की संस्कृति, धर्म और पारिवारिक मूल्यों को समझा और रिश्ता आगे बढ़ाने का फैसला किया. मार्च 2025 में होली के अवसर पर अल्फ्रेडा भारत आईं और गौरव के साथ उनके घर भरथना में तीन महीने तक रहीं. इस दौरान उन्होंने भारतीय रीति-रिवाजों को नजदीक से देखा और परिवार से तालमेल बनाया।

विदेशी बहू को किया स्वीकार

एक जून 2025 को दोनों ने दिल्ली के खिड़की गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में विधिवत रूप से वरमाला पहनाकर विवाह किया. इस विवाह में दोनों परिवारों की पूर्ण सहमति और आशीर्वाद शामिल रहा. गौरव की माता श्यामा देवी ने विदेशी बहू को स्वीकार किया और अब दोनों के दिल्ली से वापस आने की राह देख रही है. विवाह की खबर पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी रही और लोगों ने इस अनोखे रिश्ते को सच्चे प्यार की मिसाल बताया।

ब्राजील भी जाएंगे दोनों

गौरव का कहना है कि सभी कानूनी और सामाजिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे अपनी पत्नी को लेकर ब्राजील अपनी ससुराल भी जाएंगे. यह प्रेम कहानी एक उदाहरण है कि सोशल मीडिया पर पनपा रिश्ता भी विश्वास, समझदारी और पारिवारिक स्वीकृति से शादी जैसे पवित्र बंधन में बदल सकता है।

Read more: Cricketer Rinku Singh:धूमधाम से होगी रिंकू सिंह की शादी!

#Uttar Pradesh Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.