పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

FIIT-JEE Fraud:15000 छात्रों से वसूले 206 करोड़ और शिक्षक को वेतन नहीं; 32 कोचिंग सेंटर बंद

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 26, 2025 • 2:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

ईडी ने नोएडा, लखनऊ, दिल्ली, भोपाल और अन्य स्थानों पर दर्ज कई एफआईआर के आधार पर एफआईआईटी-जेईई और उसके वरिष्ठ प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू की थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया है

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), लखनऊ जोनल कार्यालय ने एफआईआईटी-जेईई धोखाधड़ी मामले में 24 अप्रैल को नोएडा, दिल्ली और गुड़गांव में सात स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत तलाशी ली है। एफआईआईटी-जेईई के निदेशक डीके गोयल, सीईओ, सीओओ और सीएफओ के आवासों के साथ-साथ एफआईआईटी-जेईई कोचिंग संस्थान के आधिकारिक परिसर में भी तलाशी ली गई।

ईडी ने नोएडा, लखनऊ, दिल्ली, भोपाल और अन्य स्थानों पर दर्ज कई एफआईआर के आधार पर एफआईआईटी-जेईई और उसके वरिष्ठ प्रबंधन के खिलाफ जांच शुरू की थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एफआईआईटी-जेईई के वरिष्ठ प्रबंधन ने गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सेवाएं प्रदान करने के बहाने छात्रों और अभिभावकों से भारी फीस एकत्र की। लगभग 15000 छात्रों से 206 करोड़ रुपये बतौर फीस वसूले। टीचरों को वेतन नहीं दिया गया। नतीजा, 32 कोचिंग सेंटर बंद हो गए। छात्रों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी आरोप है कि फीस का पैसा किन्हीं दूसरे कार्यों में लगा दिया गया।

जांच एजेंसी ने तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं, जो गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का संकेत देते हैं। एकत्र किए गए धन को कथित तौर पर व्यक्तिगत और अनधिकृत उपयोग के लिए डायवर्ट किया गया था। शिक्षकों का वेतन नहीं दिया गया। नतीजतन, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज, दिल्ली, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर फरीदाबाद, गुरुग्राम, मुंबई आदि में 32 कोचिंग सेंटर अचानक बंद कर दिए गए। इससे लगभग 15000 छात्रों और अभिभावकों को व्यापक परेशानी का सामना करना पड़ा। तलाशी कार्रवाई के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्यों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि छात्रों और उनके अभिभावकों को शैक्षणिक सेवाओं की आड़ में धोखा देने के लिए धन की हेराफेरी करने की एक व्यवस्थित योजना बनाई गई थी। तलाशी के दौरान 10 लाख रुपये नकद और 4.89 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए।

Read More : Robert Vadra: ‘मैं इन सबके लिए बहुत मजबूत’, दूसरे दिन ईडी की पूछताछ से बोले रॉबर्ट वाड्रा

#Hindi News Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi News News in Hindi Hindi News Headlines हिन्दी समाचार Latest News in Hindi Hindi News Live Hindi Samachar Breaking News in Hindi Headlines in Hindi ताज़ा ख़बर Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.