పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Mallikarjun Kharge :”देश की चुनौतियों पर ध्यान दें, आत्मप्रशंसा नहीं करें

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: June 1, 2025 • 7:46 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

खरगे का मोदी पर निशाना”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी से आत्म-प्रशंसा के बजाय दुश्मन पर ध्यान केंद्रित करने और चुनाव प्रचार से खुद को अलग रखने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि पीएम को खुद की तारीफ करने वाले भाषण देने से परहेज करना चाहिए और देश पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इस समय पूरे देश में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हो रही है. बीजेपी ने इस ऑपरेशन की कामयाबी के लिए तमाम राज्यों में तिरंगा यात्रा निकाली वहीं पीएम मोदी लगातार अपने भाषणों में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर रहे हैं।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सामने आया है उन्होंने पीएम से आत्म-प्रशंसा के बजाय दुश्मन पर ध्यान केंद्रित करने और चुनाव प्रचार से खुद को अलग रखने का आग्रह किया है।

बेंगलुरू में पत्रकारों से बात करते हुए खरगे ने कहा ‘मैं उनके (मोदी के) सभी बयानों पर प्रतिक्रिया देना पसंद नहीं करता, लेकिन मेरा उनसे बस इतना अनुरोध है कि सत्ता में बैठे लोगों को कभी-कभी अपना मुंह बंद रखना चाहिए’।

खरगे ने प्रधानमंत्री के हालिया सार्वजनिक बयानों और राजनीतिक गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए सुझाव दिया कि पीएम को अस्थायी तौर पर चुनाव प्रचार से दूर हो जाना चाहिए और उन्हें खुद की तारीफ करने वाले भाषण देने से परहेज करना चाहिए साथ ही देश पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

‘खुद की बड़ाई करना ठीक नहीं…’

उन्होंने कहा ‘मैं बिना किसी राजनीतिक मतभेद के कह रहा हूं कि उन्हें (मोदी को) यह दावा करने के बजाय कि उनके अलावा कोई भी ऐसा नहीं कर सकता, दुश्मन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. हमारा पूरा समर्थन सशस्त्र बलों के साथ है’ कांग्रेस प्रमुख ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर भी कटाक्ष किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सेना को पूरी छूट दे दी गई है. उन्होंने कहा ‘जब पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने सशस्त्र बलों को पूरी शक्ति दे दी है, तो फिर वे यह दावा क्यों कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा किया है? खुद की बड़ाई करना ठीक नहीं है।

‘स्थिति सामान्य नहीं है…’

संवेदनशील समय में राजनीतिक संयम की आवश्यकता पर जोर देते हुए खड़गे ने कहा ‘हम कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि स्थिति सामान्य नहीं है’. उन्होंने पिछले भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान पाकिस्तान की संसद में दिखाए गए संयम का उदाहरण देते हुए कहा, ‘जब भारत और पाकिस्तान के बीच झड़पें हुईं, तो पाकिस्तान की संसद में इस बात पर चर्चा शुरू हुई कि देश के खिलाफ कुछ भी न बोला जाए’।

‘जब तक सेना है, हम सभी सुरक्षित हैं…’

उन्होंने कहा कि जब तक सेना है, हम सभी सुरक्षित हैं. इसलिए हम सशस्त्र बलों का समर्थन करते हैं. खरगे ने कहा कि पूरा देश हमारी सेना के साथ खड़ा है, लेकिन प्रधानमंत्री को भी यह दिखाना चाहिए कि वो राजनीतिक लाभ नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Read more: Jharkhand BJP Attacks Mallikarjun Kharge : मल्लिकार्जुन खरगे पर बरसे बाबूलाल मरांडी

#Mallikarjun Kharge Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.