పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Latest Hindi News : दिल्ली एनकाउंटर में बिहार के चार मोस्टवांटेड ढेर, गैंग लीडर रंजन भी मारा गया

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: October 23, 2025 • 10:08 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस (Bihar Police) की संयुक्त टीम ने बुधवार देर रात राजधानी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधी रंजन पाठक गैंग के चार मोस्ट वांटेड बदमाशों को एनकाउंटर में मार गिराया। मुठभेड़ रोहिणी इलाके में हुई, जिसमें गैंग का सरगना रंजन पाठक भी ढेर हो गया।

रात ढाई बजे हुई मुठभेड़

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह एनकाउंटर बुधवार की देर रात करीब 2.20 बजे बहादुर शाह मार्ग पर हुआ। सूचना मिली थी कि रंजन पाठक गैंग (Ranjan Pathak Gang) के सदस्य दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की साजिश रचने वाले हैं। इस पर क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में चारों बदमाश मौके पर ही ढेर हो गए।

चारों को अस्पताल ले जाया गया

एनकाउंटर के बाद सभी आरोपियों को रोहिणी के डॉ. बीएसए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने कई हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद किए हैं। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है।

मारे गए बदमाशों की पहचान

पुलिस ने मारे गए चारों अपराधियों की पहचान की है। इनमें

बिहार में कई मामलों में थे वांटेड

जानकारी के अनुसार, रंजन पाठक और उसके साथियों पर बिहार (Bihar) में हत्या, लूट, रंगदारी और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। बिहार पुलिस पिछले कई महीनों से इनकी तलाश में थी। बताया जा रहा है कि यह गैंग दिल्ली-एनसीआर में भी सक्रिय हो गया था और हाल के दिनों में कुछ कारोबारियों से फिरौती मांगने की कोशिश की थी।

संयुक्त ऑपरेशन की सफलता

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिहार पुलिस से मिली इनपुट के आधार पर यह जॉइंट ऑपरेशन प्लान किया गया था। उन्होंने कहा, “रंजन पाठक गैंग बिहार और दिल्ली दोनों जगहों पर अपराध की जड़ बन चुका था। इस मुठभेड़ से एक बड़े नेटवर्क का अंत हुआ है।”

Read More :

# Delhi news #Bihar Police news #Breaking News in Hindi #Crime Branch News #Hindi News #Latest news #Network news #Ranjan Pathak Gang News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.