పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी व्रत से भक्त होंगे रोग मुक्त

Author Icon By digital
Updated: May 3, 2025 • 8:49 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आज गंगा सप्तमी है, हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व पर गंगा स्नान, व्रत-पूजा और दान का विशेष महत्व है। वहीं इस बार गंगा सप्तमी के दिन कई दुर्लभ संयोग का निर्माण हो रहा है तो आइए हम आपको गंगा सप्तमी का व्रत एवं पूजा विधि के बारे में बताते हैं।

जानें गंगा सप्तमी के बारे में

हर साल वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, इस तिथि पर ही मां गंगा की उत्पत्ति हुई थी। पंचांग को देखते हुए इस साल यह पर्व 03 मई को मनाया जाएगा। इस तिथि को गंगा माता की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना गया है। ऐसे में आपको इस दिन पर कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

मां गंगा को माना जाता है मोक्षदायिनी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां गंगा को मोक्षदायिनी माना जाता है। पंडितों के अनुसार इस पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। वैशाख माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं। उसके बाद मां गंगा और देवों के देव महादेव की पूजा करते हैं। इस दिन कुछ दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस इन दुर्लभ और शुभ योग में पवित्र गंगा में स्नान और दान पुण्य करने से व्यक्ति के जन्म-जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है।

गंगा सप्तमी शुभ योग

Ganga Saptami के दिन दुर्लभ त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही रवि योग और शिववास योग का संयोग बन रहा है । इसके अलावा, पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र का भी संयोग है. मान्यता है कि इस योग में स्नान दान और भोलेनाथ की पूजा करने से व्यक्ति को धरती पर ही स्वर्ग के समान सुखों की प्राप्ति होती है।

गंगा सप्तमी के दिन स्नान और दान-पुण्य का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, Ganga Saptami के दिन स्नान और दान पुण्य का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस दौरान लोगों को पवित्र गंगा में स्नान करने के लिए कुल 02 घण्टे 40 मिनट की समय मिलेगा।

गंगा सप्तमी का महत्व

धार्मिक मत है कि गंगा नदी में श्रद्धापूर्वक डुबकी लगाने मात्र से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। इसी के साथ शास्त्रों में गंगा नदीं को कलयुग का तीर्थ बताया गया है। Ganga Saptami के दिन सूर्य देव, महादेव और भगवान विष्णु की पूजा की भी पूजा-अर्चना का महत्व माना गया है। गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि हिंदू धर्म में इन्हें माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए गंगा को गंगा मैय्या कहा जाता है।

गंगा सप्तमी पर न करें ये काम

अगर आप चाहते हैं कि देवी गंगा की कृपा आपक ऊपर बनी रहे, तो गंगा नदी में भूलकर भी किसी प्रकार का कूड़ा-कचरा न डालें, वरना आप पाप का भागीदार बन सकते हैं। इसी के साथGanga Saptami के दिन हर प्रकार के नकारात्मक विचार से दूर रहना चाहिए और न ही किसी असहाय व्यक्ति का अपमान करना चाहिए। इस दिन केवल अच्छे कर्म करें और गरीब व जरूरमंद लोगों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार दान करें।

जपें मां गंगा के मंत्र

मां गंगा की कृपा प्राप्ति के लिए आप गंगा सप्तमी के दिन देवी गंगा के इन दिव्य मंत्रों का जप कर सकते हैं। गंगा पापं शशी तापं दैन्यं कल्पतरुस्तथा। पापं तापं च दैन्यं च हन्ति सज्जनसङ्गमः।।

गंगा सप्तमी के दिन घर के इन जगहों पर जलाएं दीपक

मुख्य द्वार– घर का मुख्य द्वार पवित्र ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है।

तुलसी के पास– हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत शुभ माना माना जाता है। गंगा सप्तमी की रात तुलसी के पास दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

पूजा घर– घर का पूजा घर देवी-देवताओं का स्थान माना जाता है। Ganga Saptami की रात पूजा घर में मां गंगा की प्रतिमा के सामने दीपक जलाने से उनकी विशेष कृपा मिलती है। इससे घर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही कामों में आ रही बाधाएं शांत होती हैं।

रसोई घर– रसोई घर को अन्नपूर्णा का स्थान माना जाता है। Ganga Saptami की रात रसोई घर में दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और बरकत बनी रहती है। साथ ही इससे अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

घर के आंगन या छत– अगर आपके घर में आंगन या खुली छत है, तो गंगा सप्तमी की रात वहां दीपक जरूर जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता आती है।

गंगा दशहरा और सप्तमी में अंतर

हालांकि इन दोनों तिथियों पर मां गंगा की पूजा का विधान है. लेकिन दोनों का महत्व अलग-अलग है। शास्त्र मानता है कि Ganga Saptami के दिन देवी गंगा ब्रह्मा के कमंडल से जन्मीं थीं, जबकि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा पृथ्वी पर प्रकट हुईं थीं. गंगा सप्तमी को लेकर मान्यता है कि इस दिन ही मां गंगा ने प्रभु विष्णु के चरण मां गंगा ने पखारे थे.इस दिन देवी गंगा को विष्णु लोक पर वास मिला था जबकि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा ने भागीरथ के पूर्वजों को मुक्ति दिलाई थी।

गंगा सप्तमी और गंगा दशहरा का महत्व

गंगा दशहरा के दिन पवित्र नदी में स्नान करके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है. इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है. गंगाजल को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

गंगा सप्तमी पर ऐसे करें पूजा

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews Ganga Saptami latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.