పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Murder: प्रेमिका का कत्ल:गला काटकर की हत्या और नहर में फेंका शव

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 1, 2025 • 7:12 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उधमसिंहनगर जिले के खटीमा इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीछा छुड़ाने के लिए दूसरे समुदाय के युवक ने प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर और धड़ को ठिकाने लगा दिया। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने बीते साल दिसंबर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमिका यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका का गला काटकर धड़ और सिर अलग-अलग फेंक दिए। हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग था।

जानकारी के अनुसार, नानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। पूजा नवंबर में सितारगंज आ गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।

इस पर पुरमिला ने 19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया। उसने साढ़े पांच महीने पहले पूजा की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूल की।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काली पुलिया अंडरपास से युवती का सिर कटा सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। जल पुलिस और गोताखोर लगातार नहर में सिर को बरामद करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हरियाणा की पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार, मुनिष शामिल थे।

मुश्ताक की शादी का पता चलने पर सितारगंज आई थी पूजा

सितारगंज में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आए मुश्ताक अली ने बताया कि वर्ष 2022 में रुद्रपुर बस अड्डे पर उसकी पूजा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में जान पहचान बढ़ने लगी। कुछ समय बाद मुश्ताक भी गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा। इसी बीच, दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। 

नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर लौटकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसका पता चलने पर पूजा भी सितारगंज पहुंची और उसकी मुश्ताक के साथ कहासुनी हुई। पंचायत में दोनों के बीच समझौता कराया गया।

सिर को थैले में पत्थर डालकर डुबोया

पंचायत के बाद मुश्ताक पूजा को खटीमा स्थित इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर लेकर आया। मुश्ताक पूजा को लेकर काली पुलिया अंडरपास के पास नदन्ना नहर के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा। यहां मौका पाकर उसने पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने सिर को एक थैले में पत्थर डालकर डुबो दिया, जबकि धड़ को चादर और अन्य कपड़ों से लपेटकर नहर में फेंक दिया।

Read more:Bhilwara Triple Murder: इंजीनियर से साइको किलर बना दीपक नायर

Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.