Gold buying opportunity : सोना खरीदने वालों के लिए यह राहत भरी खबर है। घरेलू बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले दो दिनों में तेज गिरावट के बाद कल कीमतों में हल्की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आज किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में फिर से तेजी आई है। स्पॉट गोल्ड एक बार फिर 5000 डॉलर प्रति औंस के पार कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमतों में भी मजबूती दर्ज की गई है। हालांकि, इसका पूरा असर अभी घरेलू बाजार में नहीं दिखा है।
अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका
हैदराबाद में आज 24 कैरेट (Gold buying opportunity) सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1,56,600 पर स्थिर है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,43,550 प्रति तोला पर बिक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया गिरावट के बाद यह खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है।
चांदी की कीमत भी आज स्थिर रही। हैदराबाद में एक किलो चांदी ₹2,85,000 के स्तर पर बनी हुई है। ये दरें सुबह के समय की हैं और दिन के दौरान इनमें बदलाव संभव है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :