नई दिल्ली । डॉग लवर्स (Dog Lovers) हों या कुत्ता पालने का शौक रखने वाले। इनके लिए सरकार एक योजना बनाने में लगी है। अब अगर आप कुत्ता पालते हैं और उसे सैर कराने के लिए बिना पट्टे और कॉलर के बाहर ले जाते हैं तो यह आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। केंद्र सरकार (Central Government) ने संसद में जन विश्वास (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया है, जिसके तहत सार्वजनिक जगह पर कुत्ते को बिना धातु की चेन और कॉलर के घुमाने पर जुर्माना 50 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है। इस नए प्रावधान के मुताबिक पहली बार उल्लंघन करने पर चेतावनी दी जाएगी, लेकिन दोबारा गलती करने पर सीधा बड़ा जुर्माना देना होगा।
पालतू कुत्ते के मालिक भी अपनी जिम्मेदारियां निभाएं
इसका मकसद है कि सार्वजनिक जगहों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और पालतू कुत्ते के मालिक भी अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने लोकसभा में यह बिल पेश करते हुए कहा कि यह कानून छोटे-छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाकर केवल जुर्माना या चेतावनी के दायरे में लाएगा। इससे अदालतों का बोझ कम होगा और आम लोगों को भी राहत मिलेगी।
सरकार का मानना है कि यह कदम ‘मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की दिशा में एक और बड़ा सुधार है। वैसे अगर आप डॉग लवर हैं तो अब अपने पालतू कुत्ते को सैर कराने से पहले उसकी चेन और कॉलर लगाना न भूलें, वरना चेतावनी के बाद अगली बार भारी जुर्माना चुकाना पड़ेगा।
30 दिन बाद भी वैध रहेगा लाइसेंस
इस नए विधेयक में केवल कुत्तों से जुड़ी सख्ती ही नहीं, बल्कि कई ऐसे बदलाव शामिल किए गए हैं जो लोगों के जीवन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम हैं। इसके तहत ड्राइविंग लाइसेंस की मियाद खत्म होने के 30 दिन बाद तक वह वैध माना जाएगा। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन पूरे राज्य में कहीं भी कराया जा सकेगा, न कि केवल किसी विशेष क्षेत्रीय दफ्तर में। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की सूचना देने का समय 14 दिन से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा, नई दिल्ली नगर निगम एक्ट में भी बदलाव किए जाएंगे। अब प्रॉपर्टी टैक्स की गणना पुरानी पद्धति से नहीं, बल्कि यूनिट एरिया मेथड से होगी, जिससे आकलन पारदर्शी और आसान होगा।
Dog का पुराना नाम क्या था?
कुत्ता ( कैनिस फैमिलिएरिस या कैनिस ल्यूपस फैमिलिएरिस ) भूरे भेड़िये का एक पालतू वंशज है। इसे पालतू कुत्ता भी कहा जाता है, इसे प्लीस्टोसीन काल के अंत में शिकारी-संग्राहकों द्वारा भेड़ियों की एक आबादी से चुनिंदा रूप से प्रजनन कराया गया था।
कुत्तों के 7 मुख्य प्रकार कौन से हैं?
अमेरिकन केनेल क्लब कुत्तों की नस्लों को उनके विशिष्ट उपयोगों, उद्देश्यों और विशेषताओं के आधार पर समूहों में बाँटता है। कुत्तों के सात प्रमुख समूह हैं: वर्किंग, हर्डिंग, टॉय, हाउंड, स्पोर्टिंग, नॉन-स्पोर्टिंग और टेरियर।
Read more : Railway : दिवाली-छठ पर बिहारवासियों के लिए तोहफ़ा, दो महीनों तक चलेंगी 12 हज़ार स्पेशल ट्रेनें