Grok : विवाद, महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों के यौन उपयोग पर हंगामा

By Sai Kiran | Updated: January 3, 2026 • 8:54 PM

Grok : एक बड़े विवाद में घिर गया है। यूज़र्स के आरोप हैं कि इस एआई चैटबॉट ने महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों को यौन रूप में बदल दिया। एलन मस्क से जुड़ा यह प्लेटफॉर्म हाल ही में आलोचनाओं के घेरे में आ गया है।

X पर जारी बयान में कहा कि उसकी सुरक्षा व्यवस्था में कुछ खामियां पाई गई हैं और उन्हें तुरंत ठीक किया जा रहा है। कंपनी ने साफ किया कि CSAM यानी बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पूरी तरह अवैध है और इस पर सख्त प्रतिबंध है।

यह विवाद तब सामने आया जब दिसंबर के अंत में ग्रोक पर “एडिट इमेज” फीचर लॉन्च किया गया। इस फीचर के जरिए तस्वीरों में बदलाव किया जा सकता था, लेकिन कुछ यूज़र्स ने इसका गलत इस्तेमाल करते हुए महिलाओं और बच्चों की तस्वीरों से कपड़े हटाए हुए या उन्हें यौन रूप में दिखाने वाली इमेज तैयार कीं।

इस फीचर के दुरुपयोग की वास्तविक सीमा अभी स्पष्ट नहीं है। (Grok) हालांकि Reuters की एक जांच में सामने आया कि अमेरिका में महज 10 मिनट के दौरान 100 से अधिक यूज़र्स ने लोगों की तस्वीरों को डिजिटल रूप से बिकिनी पहनाए जाने जैसे बदलाव करने की कोशिश की।

अन्य पढ़े: Pradosh Vrat 2026 : नए साल की शुरुआत शिव भक्ति से

इन यौन तस्वीरों के प्रसार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। France में सांसदों ने एक्स प्लेटफॉर्म के खिलाफ अभियोजकों और नियामकों से शिकायत की है। उनका कहना है कि यह सामग्री “यौन और लैंगिक रूप से आपत्तिजनक” है और स्पष्ट रूप से गैरकानूनी है। इसके साथ ही फ्रांसीसी मीडिया नियामक से यह जांच करने को कहा गया है कि यह कंटेंट यूरोपीय संघ के डिजिटल सर्विसेज़ एक्ट का पालन करता है या नहीं।

वहीं India सरकार ने भी एक्स को नोटिस जारी किया है। सरकार ने 72 घंटे के भीतर सुधारात्मक कदम उठाने और उसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। आदेश में नग्नता, यौन सामग्री, या किसी भी तरह की अवैध और आपत्तिजनक सामग्री के निर्माण पर रोक लगाने को कहा गया है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper AI safety concerns AI sexualized images breakingnews CSAM AI issue Digital Services Act violation Elon Musk Grok AI France action against X Grok AI controversy Grok image edit feature misuse India notice to X X platform news