పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

UP: अंतरिक्ष की यात्रा पर जाएंगे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 29, 2025 • 12:57 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले शंभु दयाल शुक्ल और आशा शुक्ल के बेटे शुभांशु शुक्ल का चयन AXIOM-4 मिशन के लिए हुआ है। ये मिशन अंतरिक्ष की यात्रा के लिए होता है। शुभांशु की ये उपलब्धि पर देश और प्रदेश के लिए गौरवांवित करने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि प्रभु श्रीराम की धरती से अंतरिक्ष की ओर! उत्तर प्रदेश के लाल, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ल को ऐतिहासिक Axiom-4 अंतरिक्ष मिशन के लिए चयनित होने पर हार्दिक शुभकामनाएं! वह अब इतिहास रचने जा रहे हैं भारत के सपनों को लेकर अंतरिक्ष की यात्रा पर निकलेंगे। यह हर भारतीय और उत्तर प्रदेश के हर परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

क्या है ये मिशन ? 

Axiom Mission 4 (Ax‑4) एक प्राइवेट स्पेसफ्लाइट है जो Axiom Space, SpaceX और NASA के साथ मिलकर की जा रही है। ये मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की तरफ जाएगा। फ्लाइट की लॉन्चिंग 8 जून 2025 को दोपहर 1:11 बजे UTC (लोकल टाइम से सुबह 9:11 बजे) फ्लोरिडा के Kennedy Space Center के Launch Complex 39A से होने की उम्मीद है। मिशन करीब दो से तीन हफ्ते तक चलेगा। इसमें SpaceX का Falcon 9 Block 5 रॉकेट इस्तेमाल होगा जो Crew Dragon C213 को लो अर्थ ऑर्बिट में भेजेगा। ये C213 स्पेसक्राफ्ट की पहली उड़ान होगी, और ये पांचवां—और शायद आखिरी—Crew Dragon हो सकता है जो बनाया गया है।

इन देशों के लिए भी खास है ये मिशन 

यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए खास मायने रखता है, क्योंकि करीब 40 साल बाद इन तीनों देशों के पहले सरकारी अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की यात्रा पर जा रहे हैं। इस मिशन के दौरान 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेंगे।

कौन हैं शुभांशु शुक्ल ? 

शुभांशु शुक्ल के पिता का नाम पिता शंभू दयाल शुक्ला एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी हैं और मां आशा शुक्ला गृहिणी हैं। शुभांशु तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। शुभांशु की पत्नी डॉ. कामना डेंटिस्ट हैं। उनका एक चार साल का बेटा है।

NDA से स्नातक 

शुभांशु शुक्ला, सिटी मॉन्टेसरी स्कूल लखनऊ के छात्र रह चुके हैं। उन्हें 1999 की करगिल युद्ध से इतनी प्रेरणा मिली कि उन्होंने खुद NDA की परीक्षा दी और पास की। फिर उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया और इंडियन एयर फोर्स में फाइटर पायलट बने। आज वो एक अनुभवी टेस्ट पायलट हैं जिनके पास करीब 2000 घंटे का उड़ान अनुभव है। उन्होंने Su-30 MKI, MiG-29, Jaguar, और An-32 जैसे कई लड़ाकू और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाए हैं।

2019 में ISRO के लिए चुने गए 

2019 में ISRO और एयरफोर्स के इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) ने जब भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए एस्ट्रोनॉट्स की तलाश शुरू की, तब शुभांशु को भी चुना गया। रूस में यूरी गागरिन ट्रेनिंग सेंटर में उन्होंने ट्रेनिंग ली, और भारत लौटकर बेंगलुरु में एडवांस ट्रेनिंग पूरी की। साथ ही, उन्होंने IISc बेंगलुरु से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में M.Tech भी किया। 27 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ISRO के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर से भारत के पहले अंतरिक्ष यात्रियों की टीम के नामों की घोषणा की, जिसमें शुभांशु शुक्ला का नाम शामिल था।

अब UP से अंतरिक्ष की ओर

Axiom Mission 4 जून 2025 में लॉन्च होगा और शुभांशु इसके पायलट होंगे। उनके साथ अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री पेगी व्हिटसन कमांडर के रूप में, पोलैंड के स्लावोश उज़नांस्की और हंगरी के टिबोर कापू मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में होंगे। भारत के ही एक और अंतरिक्ष यात्री, प्रशांत नायर, इस मिशन के बैकअप क्रू हैं। सभी ने NASA के ह्यूस्टन स्थित जॉनसन स्पेस सेंटर में ट्रेनिंग ली है।

Read more : International : मारा गया हमास गाजा प्रमुख मुहम्मद सिनवार!

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews UP

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.