मुख्य बातें: –
- मुंद्रा तट के पास कंटेनर जहाज से 115 किलो कोकीन बरामद
- इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का संयुक्त ऑपरेशन
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में ड्रग्स की कीमत करीब 1150 करोड़ रुपये
नई दिल्ली। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने गुजरात के मुंद्रा तट के पास समुद्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 115 करोड़ नहीं, बल्कि करीब 1150 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की है। संयुक्त टीम ने एक कंटेनर जहाज से 115 किलोग्राम कोकीन बरामद की।
खुफिया सूचना के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन
अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन 25 और 26 मई की रात चलाया गया। गुजरात ATS को समुद्री रास्ते से ड्रग्स तस्करी की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया।
‘MV Europe’ जहाज पर दिखी संदिग्ध गतिविधि
मुंद्रा तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर लंगर डाले कंटेनर जहाज ‘(MV Europe)’ पर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। संयुक्त टीम ने देखा कि जहाज से कुछ बैग समुद्र में फेंके जा रहे हैं। इसके बाद ICG और ATS के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और समुद्र से पांच बैग बरामद किए।
115 पैकेट में मिली कोकीन
तलाशी के दौरान बैगों से सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के 115 पैकेट मिले। हर पैकेट का वजन करीब एक किलोग्राम बताया गया है। प्रारंभिक जांच में पदार्थ के कोकीन होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 1150 करोड़ रुपये है।
जांच के लिए बंदरगाह लाया गया जहाज
कार्रवाई के बाद कंटेनर जहाज को आगे की जांच के लिए बंदरगाह पर लाया गया है। ICG, गुजरात ATS और अन्य एजेंसियां पूरे नेटवर्क और तस्करी के लिंक की जांच कर रही हैं।
Read Also : CBSE Re-evaluation 2026: हर चौथे छात्र ने मांगी Answer Sheet, कॉपी चेकिंग पर उठे बड़े सवाल
पिछले 5 साल में 15वां बड़ा ऑपरेशन
अधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का यह 15वां सफल संयुक्त एंटी-ड्रग्स अभियान है।
Read More :