अलग रह रही थी पत्नी, महीनों से नहीं थी बातचीत
तनाव में जीजा ने रची खौफनाक साज़िश साली को बनाया निशाना, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया
प्यार, धोखा और बदले की आग
- बेरुखी से तंग जीजा ने साली को फंसाया
- घरवालों को भनक तक नहीं लगी
- पुलिस भी सुनकर रह गई हैरान
- हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी के अलग रहने से परेशान पति ने अपनी 10 साल की साली से ही बदला ले लिया. उसने पहले साली की हत्या की. फिर लाश को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए इसे अपनी पत्नी और ससुराल वालों के जरिए की गई बेइज्जती का बदला बताया है।
यह है मामला
युवक की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है. वर्तमान में वह गुरुग्राम के बजघेड़ा में रह रहा था. उसकी 6 साल पहले पहले गुरुग्राम के ओम विहार निवासी युवती से शादी हुई थी. उसके एक बच्चा भी है. शादी के बाद मिया-बीवी में मनमुटाव हो गया. लड़ाई झगड़े इतने बढ़ गए कि महिला पति को छोड़कर अपने मायके चली गई. मोहित ने कई बार पत्नी को वापस बुलाया लेकिन वो लौटकर नहीं आई।
बदला लेने के लिए उठााया खौफनाक कदम
आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसके पास नहीं आती. उसने एक बार उसके पिता का गला दबाने की कोशिश की थी. उसके ससुरालवालों ने भी उसकी बेइज्जती की. आरोपी का कहना है कि उसी का बदला लेने एक लिए उसने अपनी साली की हत्या की. उसने साली की लाश को एक बोरी में बंद कर उसे नाले में फेंक आया. पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से लाश नाले से निकलवाई।