పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Jaipur: हिट एंड रन मामला… स्टंटबाजों ने 4 युवकों को रौंदा

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 17, 2025 • 1:54 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक बार फिर हिट एन रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंटबाजी करते हुए राह चलते 4 युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, गनीमत रही हादसे में राह चलते लोगों को मामूली चोट आई। हादसे के बाद भी कार सवार युवक स्टंटबाजी से बाज नहीं आए और तेज रफ्तार कार को लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

लेकिन, कार में ही सवार एक युवक ने पूरी घटना का लाइव वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और गाड़ी नंबरों के आधार पर युवकों की पहचान में जुटी हुई है।पुलिस के मुताबिक यह वीडियो जयपुर के जगतपुरा इलाके का गुरुवार रात का बताया जा रहा है। जिसे अगले दिन सोशल मीडिया पर अपलोड ​किया गया है। कार सवार युवकों ने चार लोगों को भी टक्कर मारी। लेकिन, पीड़ितों की ओर से इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल, पुलिस स्टंटबाजी करने वाले युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में कार सवार युवक रात के अंधेरे में सड़क पर उत्पात मचाते नजर आ रहे है। कार चालक खतरनाक स्टंट करते दिख रहे है। स्टंट दिखाते समय कार अचानक बेकाबू हो गई। तभी सड़क किनारे खड़े लोग इधर—उधर भागने लगे। लेकिन, चार युवक कार की चपेट में आ गए और उन्हें हल्की चोट आई। कार सवार घायलों की मदद के जगह अभद्र भाषा बोलते हुए कार लेकर मौके से भाग छूटे।

वीडियो वायरल होते ही जांच में जुटी पुलिस

एसीपी सांगानेर विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार सवार युवकों की पहचान की जा रही है। इसको लेकर रामनगरिया थाने की एक टीम लगी हुई है। हालांकि, घटना को लेकर किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन, फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Read more : सीएम नीतीश ने किया मल्टी मॉडल हब का उद्घाटन

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.