Bihar : बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय

By Anuj Kumar | Updated: September 8, 2025 • 3:08 PM

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं (Maids and helper) का मानदेय बढ़ाने का एलान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने किया। अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये मिलेगा।

मानदेय बढ़ोतरी का कारण

सीएम ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा कि राज्य में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण और जीवन स्तर में सुधार में आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं की अहम भूमिका है। उनके योगदान का सम्मान करते हुए सरकार ने मानदेय बढ़ाने का निर्णय लिया।

नए मानदेय की जानकारी

आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय अब 9,000 रुपये होगा, जबकि सहायिकाओं का 4,500 रुपये। विभाग को इसके क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।सीएम ने बताया कि नवंबर 2005 से राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं (Pregent Women) और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। समेकित बाल विकास परियोजना के तहत 6 प्रकार की सेवाएं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभुकों को दी जाती हैं।

सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा

मानदेय वृद्धि से आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही समेकित बाल विकास सेवाएं और बेहतर तरीके से प्रदान की जा सकेंगी

बिहार का पुराना नाम क्या है?

बिहार का पुराना नाम ‘ विहार ‘ है। यह शब्द ‘विहार’ शब्द से आया है, जिसका अर्थ है बौद्ध भिक्षुओं का विश्राम स्थल। हालाँकि, 12वीं शताब्दी के मुस्लिम शासकों ने इस राज्य को पहली बार ‘बिहार’ कहा था।

बिहार का उपनाम क्या है?

बिहार को मठों की भूमि के रूप में जाना जाता है।

Read More :

# Cm Nitish kumar news # Maids and helper news # Pregenent women news #Bihar News #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news