Chhattisgarh- कांकेर में भीषण हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की गई जान

Read Time:  1 min
भीषण हादसा
भीषण हादसा
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भीषण सड़क हादसे (Horrific Road Accidents) ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-30 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है।

आमने-सामने की टक्कर में बड़ा हादसा

यह दर्दनाक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-30 (NH 30) पर हुई, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार में सवार सभी लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

शादी से लौट रहा था पूरा परिवार

जानकारी के अनुसार, मृतक सभी लोग कांकेर के उड़कुडा गांव के रहने वाले थे। वे चीवरांज में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नाथिया नवागांव के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

अन्य पढ़े: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: निवेश का सही समय?

एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की सूचना मिलते ही एसपी निखिल राखेचा (SP Nikhil Rakhecha) मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 3 अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान समेत अन्य जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।